रायपुर, । रायपुर रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के निर्देश पर उरकुरा रेलवे स्टेशन पर सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक विशेष एम्बुश टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। लोकल पैसेंजर ट्रेनों में की गई सघन जांच के दौरान 177 यात्री बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए। इसके अतिरिक्त 1 यात्री अनियमित टिकट, 1 धूम्रपान करते हुए तथा 1 अधिक सामान के साथ पाया गया। जुर्माना अदा नहीं करने वाले 5 यात्रियों को अग्रिम कार्रवाई के लिए रेलवे सुरक्षा बल को सौंपा गया। कुल मिलाकर 185 प्रकरण दर्ज किए गए और निर्धारित जुर्माना वसूला गया।
अभियान का संचालन सहायक वाणिज्य प्रबंधक के नेतृत्व में किया गया, जिसमें मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, वाणिज्य निरीक्षक और टिकट चेकिंग स्टाफ सहित 20 कर्मचारियों की टीम शामिल रही। टिकट जांच के दौरान कुछ यात्रियों ने अफरा-तफरी मचाई, लेकिन टीम ने तत्परता से स्थिति नियंत्रित की।
किसी तरह की जान माल की हानि ना हो
रेल प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य राजस्व सुरक्षा के साथ यात्रियों को वैध टिकट लेकर यात्रा करने के प्रति जागरूक करना है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे टिकट जांच के दौरान ट्रैक पर न भागें और सुरक्षा नियमों का पालन करें। रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है की टिकट चेकिंग के दौरान रेलवे ट्रैक पर ना भागे सुरक्षा संरक्षा का ध्यान रखें ताकि निर्बाध रेल परिचालन के साथ-साथ किसी तरह की जान माल की हानि ना हो। रेल प्रशासन यात्रियों को आगाह करता है कि वे यात्रा हेतु उचित टिकट एवं रेल परिसर मे प्रवेश करने के पहले प्लेटफॉर्म टिकट अवश्य खरीदें। रेलगाड़ी एवं रेल परिसर को साफ सुथरा रखने में भी रेल प्रशासन को सहयोग प्रदान करें ।
टिकट चेकिंग में रेलवे प्रशासन को सहयोग करें
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा समय-समय पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । जिससे यात्रियों को टिकट लेने के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है, साथ ही यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है कि वे उचित टिकट लेकर सही कोच में बैठे एवं अपनी सुखद यात्रा करें एवं टिकट चेकिंग में रेलवे प्रशासन को सहयोग करें।







