मनीष मोहता (प्रेसिडेंट) ने कहा छत्तीसगढ़ में “टैलेंट है, जरूरत सिर्फ सही दिशा की”
Raipur, 3 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में स्टार्टअप और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से TiE Raipur का आधिकारिक लॉन्च Hotel Sayaji Raipur में आयोजित किया गया।
इस पहल के साथ राज्य TiE के वैश्विक नेटवर्क से जुड़ गया है, जो 60 से अधिक शहरों में सक्रिय है। कार्यक्रम में प्रदेश के उद्योगपति, निवेशक, उद्यमी और नीति-निर्माता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इसे छत्तीसगढ़ के उभरते स्टार्टअप इकोसिस्टम के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।TiE Raipur का नेतृत्व प्रेसिडेंट Manish Mohata और प्रेसिडेंट-इलेक्ट Abhinav Khandelwal कर रहे हैं।


रोजगार के नए अवसर सृजित होंगेअभिनव खंडेलवाल ने कहा कि राज्य में प्रतिभा और नए विचारों की कमी नहीं है, बल्कि आवश्यकता सही दिशा, नेटवर्क और निवेश की है। TiE Raipur इस अंतर को दूर करने का प्रयास करेगा।
आधुनिक तकनीकों पर आधारित मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगासंस्था ने घोषणा की है कि वह हर वर्ष 100 से अधिक स्टार्टअप्स को सपोर्ट करेगी और अगले तीन वर्षों में ₹100 करोड़ से ₹300 करोड़ तक निवेश की सुविधा उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखती है।
इस पहल के तहत स्टार्टअप्स को मेंटरशिप, निवेशकों तक सीधी पहुंच और आधुनिक तकनीकों पर आधारित मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। विशेष रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित मेंटरशिप पर जोर दिया जाएगा।


इंटरव्यू
VyavasayKhabar.com से विशेष बातचीत में मनीष मोहता (प्रेसिडेंट) ने कहा,
“छत्तीसगढ़ में प्रतिभा और नए आइडियाज की कोई कमी नहीं है। ‘धान का कटोरा’ कहे जाने वाले इस राज्य में अवसरों की भी भरपूर संभावनाएं हैं, बस उन्हें सही दिशा देने की जरूरत है। TiE Raipur इसी दिशा में काम करेगा।”उन्होंने आगे कहा कि इस पहल का उद्देश्य छत्तीसगढ़ में एक मजबूत और संगठित स्टार्टअप इकोसिस्टम तैयार करना है, जिससे नवाचार को बढ़ावा मिलेगा, निवेश आकर्षित होगा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।








