21 दिसंबर को किंगडम ऑफ जॉय में दिखेगा युवाओं का जोश और उत्साह
प्रतियोगिता हेतु पंजीकरण की अंतिम तिथि 19 दिसंबर 2025 निर्धारित
रायपुर। अग्रवाल सभा रायपुर के मार्गदर्शन में अग्रवाल युवा मंडल, रायपुर द्वारा समाज के युवाओं को खेल, मनोरंजन और आपसी एकता के सूत्र में पिरोने के उद्देश्य से “अग्रवाल बॉलिंग चैंपियनशिप 2025” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 21 दिसंबर 2025 (रविवार) को दोपहर 12 बजे से शहर के प्रतिष्ठित मनोरंजन केंद्र किंगडम ऑफ जॉय, विधानसभा रोड, रायपुर में आयोजित होगी। प्रतिभागियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी शामिल है।

मंडल संरक्षक श्री शैलेश अग्रवाल एवं श्री राम अग्रवाल के संरक्षण में आयोजित इस प्रतियोगिता को लेकर तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। अग्रवाल युवा मंडल के प्रभारी श्री कमल अग्रवाल एवं श्री योगेश अग्रवाल ने बताया कि यह आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा एवं सामाजिक सहभागिता का सशक्त मंच प्रदान करेगा।
अग्रवाल युवा मंडल के अध्यक्ष सी.एस. सौरभ अग्रवाल ने कहा कि आधुनिक खेल बॉलिंग के माध्यम से युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य है।
प्रतियोगिता का स्वरूप
इस चैंपियनशिप में अग्रवाल समाज के 12 वर्ष से अधिक आयु के पुरुष एवं महिला प्रतिभागी भाग ले सकेंगे।
- प्रथम पुरस्कार: ₹7100
- द्वितीय पुरस्कार: ₹4100
(पुरुष एवं महिला वर्ग पृथक)

आयोजन टीम
कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु अभिषेक अग्रवाल, मयंक गर्ग, विकास सिंघल, शंख अग्रवाल, उज्ज्वल अग्रवाल एवं प्रथम अग्रवाल को प्रोग्राम डायरेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं हर्षित अग्रवाल एवं शुभम चौधरी का विशेष सहयोग भी आयोजन को प्राप्त हो रहा है।
अग्रवाल युवा मंडल के महामंत्री वेदांत अग्रवाल, कोषाध्यक्ष हर्षित अग्रवाल एवं संगठन मंत्री सौरभ अग्रवाल सहित समस्त पदाधिकारियों ने प्रतियोगियों को शुभकामनाएँ देते हुए अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।
कार्यक्रम संबंधी जानकारी मीडिया प्रभारी उदित अग्रवाल द्वारा दी गई। अग्रवाल युवा मंडल, रायपुर ने समाज के सभी युवाओं से इस आयोजन में बढ़-चढ़कर सहभागिता कर इसे ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का आह्वान किया है।







