Sponsored
ताजा खबरअपडेटजागरूक करने जैसे कार्यविज्ञापनव्यापारसमाचारस्वास्थ्य

ग्लोबल स्टार अस्पताल में शुरू हुई वेलीएस रोबोटिक नी सर्जरी की सुविधा

अस्पताल के निदेशक डॉ. जयवर्धन सिंह व डॉ. प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि यह अत्याधुनिक तकनीक एक वरदान साबित होगी

.. अत्याधुनिक तकनीक से अब घुटना प्रत्यारोपण होगा और भी सटीक

रायपुर। ग्लोबल स्टार अस्पताल ने चिकित्सा सेवाओं की दिशा में एक नया इतिहास रचते हुए जॉनसन एंड जॉनसन की अत्याधुनिक वेलीएस रोबोटिक सहायता प्राप्त घुटना प्रत्यारोपण प्रणाली का शुभारंभ किया। यह नवाचार घुटना प्रत्यारोपण शल्य चिकित्सा को और अधिक सटीक, सुरक्षित तथा प्रभावी बनाएगा। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने इस आधुनिक तकनीक का विधिवत उद्घाटन किया।

चिकित्सा के क्षेत्र में एक नई दिशा
उन्होंने इस तकनीक को छत्तीसगढ़ की जनता के लिए एक क्रांतिकारी चिकित्सा उपहार बताया और कहा कि ग्लोबल स्टार अस्पताल ने राज्य को चिकित्सा के क्षेत्र में एक नई दिशा दी है। वहीं अस्पताल के निदेशक डॉ. जयवर्धन सिंह व डॉ. प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि यह अत्याधुनिक तकनीक एक वरदान साबित होगी। उन्होंने कहा कि अब राज्य के नागरिकों को ऐसे उच्च तकनीकी उपचार के लिए महानगरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, कोंडागांव की विधायक लता उसेंडी,रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा एवं रायपुर की महापौर मीनल चोबे विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

क्या है वेलीएस तकनीक
वेलीएस रोबोटिक सहायता प्रणाली को जॉनसन एंड जॉनसन मेडटेक द्वारा विकसित किया गया है। यह तकनीक शल्य चिकित्सकों को ऑपरेशन के दौरान तत्काल थ्री डी चित्रण और डिजिटल मार्गदर्शन प्रदान करती है। इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह प्रत्येक रोगी की हड्डियों व जोड़ की संरचना के अनुसार व्यक्तिगत शल्य योजना तैयार करती है, जिससे सर्जरी की सटीकता मिलीमीटर स्तर तक सुनिश्चित होती है।

समाज में कुछ बेहतर और उससे ज्यादा नवाचार की खबरे। व्यवसाय खबर डॉट कॉम का लक्ष्य नकारात्मक के बजाय सकारात्मक खबरों से समाज के हर वर्ग जागरूक किया जाय । पुरी कोशिश की सही और निष्पक्ष-मंथन के बाद खबरे वेबसाइट पर प्रकाशित हो।। पत्रकारिता से गहरा लगाव, सोच यही…

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts