कवि राजकुमार धर द्विवेदी ने अपनी चर्चित कविता ‘नित हो सम्मान तुम्हारा’ का भावपूर्ण पाठ किया
रायपुर।
‘हमारा परिवार मंच’ के तत्वावधान में आयोजित साहित्यिक सम्मान समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार एवं कवि राजकुमार धर द्विवेदी का गरिमामय सम्मान किया गया। साहित्य एवं समाज के प्रति उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें मंच की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहित्यकार, कवि, लेखक, बुद्धिजीवी एवं साहित्यप्रेमी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार एवं कवि राजकुमार धर द्विवेदी ने अपनी चर्चित कविता ‘नित हो सम्मान तुम्हारा’ का भावपूर्ण पाठ किया। उनकी प्रस्तुति ने पूरे सभागार को भावविभोर कर दिया और श्रोताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में अन्य कवियों ने भी काव्यपाठ कर साहित्यिक वातावरण को जीवंत बनाया।
कार्यक्रम की शुरुआत में ‘हमारा परिवार मंच’ के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार पंकज दुबे ने सभी अतिथियों, साहित्यकारों एवं उपस्थित जनों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि मंच का उद्देश्य साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले रचनाकारों का सम्मान करना तथा नई पीढ़ी को साहित्य से जोड़ना है।

सभी अतिथियों एवं उपस्थित साहित्यप्रेमियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन साहित्यिक परंपराओं को सशक्त बनाने के साथ समाज में सकारात्मक विचारों का प्रसार करते हैं। गरिमामय एवं आत्मीय वातावरण में कार्यक्रम का समापन हुआ।








