ताजा खबरअपडेटखेतीजागरूक करने जैसे कार्यसमाचार

शिकायतों के निराकरण में लापरवाही नहीं चलेगी, पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाएं अधिकारी

प्रभारी सचिव ऋचा शर्मा ने की जिला स्तरीय समीक्षा, सेवा-सेतु और सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश

धान खरीदी की तैयारियों, सड़क सुरक्षा और विकास कार्यों की समीक्षा; रायपुर में 100 हेक्टेयर जल क्षेत्र में तिलापिया मछली उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा

रायपुर, 26 अक्टूबर 2026। रायपुर जिले की प्रभारी सचिव एवं अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। नागरिकों की शिकायतों और आवेदनों का निराकरण केवल कागजों पर नहीं, बल्कि वास्तविक रूप से होना चाहिए। उन्होंने सेवा-सेतु पोर्टल और सीएम हेल्पलाइन से प्राप्त प्रकरणों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए।

RO NO 14128/2

शिकायतों को केवल औपचारिकता के लिए बंद करने के बजाय उनका वास्तविक समाधान किया जाए। दस्तावेजों की कमी से आवेदन निरस्त होने की स्थिति कम करने के लिए सेवा-सेतु केंद्रों के संचालकों को प्रशिक्षण देने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं के संभावित स्थलों पर सुधारात्मक उपाय करने, कानून-व्यवस्था तथा महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े मामलों की समीक्षा की। साथ ही सड़क परियोजनाओं, रायपुर विकास प्राधिकरण के कार्यों और आगामी धान खरीदी की तैयारियों का जायजा लेकर बारदाने की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने बताया कि जिले में प्रथम चरण में 100 हेक्टेयर जल क्षेत्र में तिलापिया मछली उत्पादन बढ़ाने और लगभग 100 किसानों को जोड़कर मत्स्य कृषक उत्पादक संगठन बनाने का लक्ष्य है। इससे किसानों की आय और बाजार तक पहुंच बढ़ाने में मदद मिलेगी।

समाज में कुछ बेहतर और उससे ज्यादा नवाचार की खबरे। व्यवसाय खबर डॉट कॉम का लक्ष्य नकारात्मक के बजाय सकारात्मक खबरों से समाज के हर वर्ग जागरूक किया जाय । पुरी कोशिश की सही और निष्पक्ष-मंथन के बाद खबरे वेबसाइट पर प्रकाशित हो।। पत्रकारिता से गहरा लगाव, सोच यही…

1 Comment

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *