ताजा खबरअपडेटप्रादेशिक-जिलासमाचार

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: सेंध लेक में 2 नवंबर को भव्य ‘सारंग हेलीकॉप्टर एयर शो’, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने तैयारियों का लिया जायजा

Chhattisgarh Rajyotsav 2026:, सुविधा और सुचारु यातायात प्रबंधन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता

रायपुर, 26 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले राज्योत्सव 2026 को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।

इसी कड़ी में 2 नवंबर को नवा रायपुर अटल नगर स्थित सेंध लेक क्षेत्र में भारतीय वायु सेना के प्रसिद्ध ‘सारंग हे लीकॉप्टर एयर शो’ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा और स्थल निरीक्षण के लिए रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह अधिकारियों के दल के साथ सेंध लेक पहुंचे।

RO NO 14128/2

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि एयर शो में बड़ी संख्या में दर्शकों और अतिथियों के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में दर्शकों की सुरक्षा, सुविधा और सुचारु यातायात प्रबंधन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आयोजन से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण कर ली जाएं।

स्थल निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मुख्य मंच, वीआईपी सिटिंग एरिया और आम दर्शकों के बैठने के लिए सुव्यवस्थित प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने वाहनों के सुचारु आवागमन के लिए प्रभावी ट्रैफिक प्लान बनाने, पर्याप्त पार्किंग स्थल चिन्हित करने, तथा प्रवेश और निकास मार्गों को सही ढंग से निर्धारित करने पर जोर दिया।

इसके अलावा आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए आयोजन स्थल पर फर्स्ट एड किट, एम्बुलेंस और मेडिकल टीमों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही कार्यक्रम में निर्बाध साउंड सिस्टम, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, स्वच्छ पेयजल, मोबाइल टॉयलेट और सुदृढ़ परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए।

कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों को आपस में बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए, जिससे एयर शो के दौरान आने वाले नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

निरीक्षण के दौरान नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री संबित मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, भारतीय वायु सेना के वरिष्ठ अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।

समाज में कुछ बेहतर और उससे ज्यादा नवाचार की खबरे। व्यवसाय खबर डॉट कॉम का लक्ष्य नकारात्मक के बजाय सकारात्मक खबरों से समाज के हर वर्ग जागरूक किया जाय । पुरी कोशिश की सही और निष्पक्ष-मंथन के बाद खबरे वेबसाइट पर प्रकाशित हो।। पत्रकारिता से गहरा लगाव, सोच यही…

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *