अपडेटजागरूक करने जैसे कार्यताजा खबरदिल्लीनवाचारप्रादेशिक-जिलाराजनीतिव्यापारव्यापारी एसोसिएशनव्यापारी और ग्राहक की बातसमाचार

व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की दुर्लभ विरासत का प्रदर्शन, पांडुलिपियां और ताम्रपत्र बने आकर्षण

1858 की ऐतिहासिक पांडुलिपि से लेकर पंडित सुंदरलाल शर्मा की जेल पत्रिका तक, भारत मंडपम में दिख रही प्रदेश की समृद्ध विरासत

रायपुर। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। प्रदेश के पुरातत्व विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों, ताम्रपत्रों और ऐतिहासिक अभिलेखों का प्रदर्शन किया जा रहा है।

प्रदर्शनी में आचार्य रमेंद्रनाथ मिश्र के संग्रह से जुड़ी कल्चुरि काल की औषधीय पांडुलिपियां ‘खूब तमाशा’ और ‘नासकेत’, वर्ष 1735 का ताम्रपत्र तथा रानी दुर्गावती के युग की स्वर्णाक्षरित पांडुलिपि प्रदर्शित की गई है।

1858 की पांडुलिपि में दर्ज है प्रदेश का इतिहास

बाबू रेवाराम कायस्थ द्वारा 1858 में लिखित ‘तवारीख-ए-हैहैय राजाओं’ को छत्तीसगढ़ के इतिहास की पहली पांडुलिपि माना जाता है। इसमें कल्चुरि राजाओं के शासनकाल की महत्वपूर्ण जानकारियां हैं। वहीं वर्ष 1913 की हस्तलिखित व्यय विवरणिका तत्कालीन आर्थिक व्यवस्था का प्रमाण प्रस्तुत करती है।

प्रदर्शनी में पंडित सुंदरलाल शर्मा द्वारा रायपुर जेल में 1921-22 के दौरान संपादित हस्तलिखित पत्रिका ‘श्रीकृष्ण जन्मस्थान समाचार’ भी विशेष आकर्षण है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 20 नवंबर को पवेलियन का भ्रमण कर कहा कि छत्तीसगढ़ अपनी जनजातीय विरासत, लोक संस्कृति और विकास की संभावनाओं के साथ नई पहचान बना रहा है।

केंद्र सरकार के ज्ञान भारतम मिशन के तहत इन दुर्लभ पांडुलिपियों के संरक्षण और डिजिटलीकरण के प्रयास किए जा रहे हैं। व्यापार मेला 27 नवंबर तक आयोजित है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *