14 साहित्यिक कृतियों का विमोचन, पांच साहित्यकार सम्मानित; वित्त मंत्री ओपी चौधरी और स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव हुए शामिल
रायपुर। छत्तीसगढ़ की अस्मिता, लोक संस्कृति और समृद्ध परंपराओं की पहचान छत्तीसगढ़ी भाषा के सम्मान में राजधानी रायपुर में राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस समारोह आयोजित किया गया। संस्कृति विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग द्वारा न्यू सर्किट हाउस में आयोजित समारोह में 14 साहित्यिक कृतियों का विमोचन किया गया तथा छत्तीसगढ़ी भाषा की सेवा करने वाले पांच साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। कवि सम्मेलन में छत्तीसगढ़ी माटी की महक से जुड़ी रचनाओं ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम में वित्त मंत्री ओपी चौधरी, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, विधायक पुरंदर मिश्रा और राजभाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा शामिल हुए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वीडियो संदेश के माध्यम से शुभकामनाएं देते हुए छत्तीसगढ़ी भाषा के अधिकाधिक उपयोग और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का आह्वान किया।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा स्थानीय भाषा में होने से उनकी समझ और बौद्धिक विकास को बढ़ावा मिलता है। वहीं स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ी बोलने में संकोच नहीं, बल्कि गौरव महसूस करना चाहिए। उन्होंने भाषा की समृद्ध साहित्यिक एवं व्याकरणिक परंपरा का उल्लेख किया।
समारोह में साहित्यिक परिचर्चा, छत्तीसगढ़ी लघु फिल्म का लोकार्पण और कवि सम्मेलन भी आयोजित हुआ।
स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव,







