अपडेटजागरूक करने जैसे कार्यताजा खबरनवाचारप्रादेशिक-जिलाराजनीतिसमाचार

दूरस्थ गांवों तक विकास पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

जोकारी में 29.32 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन, 19 गांवों को मिलेगी बेहतर बिजली सुविधा

चीक समाज के सामाजिक भवन के लिए 50 लाख, महतारी सदन के लिए 30 लाख और मिनी स्टेडियम की घोषणा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश के दूरस्थ वनांचलों और अंतिम छोर पर बसे गांवों तक विकास और बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सड़क, बिजली, पेयजल और अन्य सुविधाओं के विस्तार से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के नए अवसर सृजित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड के ग्राम जोकारी में आयोजित कार्यक्रम में 29 करोड़ 32 लाख 84 हजार रुपये के पांच विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।

इसमें 6 करोड़ 55 लाख 53 हजार रुपये के एक कार्य का लोकार्पण तथा 22 करोड़ 77 लाख 31 हजार रुपये के चार कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।

मुख्यमंत्री ने काईकछार और बालाछापर में 4 करोड़ 45 लाख रुपये की लागत से निर्मित दो 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्रों का भी लोकार्पण किया। इनसे क्षेत्र के 19 गांवों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था मजबूत होगी और ग्रामीणों को बेहतर विद्युत सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ग्राम बनकम्बो में चीक समाज के सामाजिक भवन के लिए 50 लाख रुपये तथा जोकारी में 30 लाख रुपये की लागत से महतारी सदन निर्माण की घोषणा की। साथ ही जोकारी में मिनी स्टेडियम एवं खेल मैदान बनाने की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गांवों की खुशहाली ही विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव है। सरकार का प्रयास है कि विकास की मुख्यधारा से कोई गांव और परिवार वंचित न रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *