जागरूक करने जैसे कार्यताजा खबर

बथुआ का जूस पीने से शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे

सर्दी के मौसम में हरे पत्तेदार साग का सेवन खूब किया जाता है। हरे पत्तेदार साग में बहुत फायदेमंद गुण होते हैं। बथुआ के साग का सेवन भी इस मौसम में खूब किया जाता है। हरे रंग के इस साग में सेहत के लिए फायदेमंद विटामिन ए, कैल्शियम, पोटैशियम और फॉस्फोरस आदि पाए जाते हैं। भारत में यह साग सर्दी के मौसम में हर जगह मिल जाता है। इसका सेवन करने से आपके शरीर में खून की कमी दूर होती है और शरीर को कई फायदे मिलते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं बथुआ का जूस पीने से आपके सेहत को कितने फायदे होते हैं? आइए जानते हैं बथुआ का जूस पीने के फायदे और तरीका।

1. हार्ट के लिए फायदेमंद

बथुआ का जूस हार्ट के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। दिल की बीमारियों के खतरे को कम करने के लिए रोजाना संतुलित मात्रा में बथुआ का जूस पीना फायदेमंद माना जाता है। इससे हार्ट अटैक का भी खतरा कम हो जाता है। हार्ट को हेल्दी रखने के लिए बथुआ का जूस फायदेमंद होता है।

2. किडनी स्टोन में फायदेमंद

किडनी स्टोन की समस्या में बथुआ का जूस पीना बहुत फायदेमंद होता है। बथुआ के जूस में शक्कर मिलाकर पीने से किडनी की पथरी में बहुत फायदा मिलता है। इसका सेवन कुछ दिनों तक करने से आपके यूरिन के रस्ते से पथरी निकल जाती है।

कब्ज और पाचन से जुड़ी परेशानियों में फायदेमंद

कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने और पेट में गैस या अपच दूर करने के लिए बथुआ का जूस पीना बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से भूख में कमी भी दूर होती है। खट्टी डकार आने की समस्या में भी बथुआ का जूस पीना बहुत फायदेमंद होता है।

4. खून को साफ करे

बथुआ का जूस पीने से आपके शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ दूर होते हैं। बथुआ में नीम की 2-3 पत्तियां मिलाकर इसका जूस तैयार करने से आपको बहुत फायदा मिलता है। इसका सेवन करने से खून साफ होता है और ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है।

5. पेट के कीड़े की समस्या में फायदेमंद

बथुआ के जूस में मौजूद गुण पेट के कीड़े दूर करने की समस्या में बहुत फायदेमंद होते हैं। पेट दर्द की समस्या में भी इसका सेवन बहुत फायदेमंद होता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *