व्यापारअपडेटजागरूक करने जैसे कार्यताजा खबरव्यापारी और ग्राहक की बातसमाचार

रायपुर में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, वारी एनर्जी का एक्सपीरियंस सेंटर शुरू

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फीता काटकर सेंटर का शुभारंभ किया

रायपुर। सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी Waaree Energies ने करेंसी टॉवर, रायपुर में आर.आर. यूनिट्रेड के सहयोग से अपने नए फ्रैंचाइज़ी स्टोर एवं सोलर एक्सपीरियंस सेंटर का भव्य उद्घाटन किया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने फीता काटकर सेंटर का शुभारंभ किया। उन्होंने इस पहल को स्वच्छ, सुलभ और सतत ऊर्जा के प्रसार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

नए सोलर एक्सपीरियंस सेंटर के माध्यम से आम नागरिक अब सोलर ऊर्जा से जुड़ी सभी जानकारियां एक ही स्थान पर प्राप्त कर सकेंगे। यहां सोलर पैनल इंस्टॉलेशन, लागत, लाभ और तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे सोलर अपनाने के इच्छुक लोगों को निर्णय लेने में आसानी होगी।

सरकार की पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत लगभग 1 लाख 8 हजार रुपये तक की सब्सिडी भी दी जा रही है, जिससे आम जनता को सोलर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रोत्साहन मिल रहा है। यह पहल आर्थिक रूप से लाभकारी होने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा देती है।

चैनल पार्टनर राकेश गोयल ने बताया कि करेंसी टॉवर जैसे प्रमुख स्थान पर स्थित इस सेंटर के कारण लोग आसानी से यहां पहुंचकर सोलर से जुड़ी पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और एक ही जगह पर सभी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

इस अवसर पर प्रवीण अग्रवाल, रीति गोयल, वैभव अग्रवाल एवं कंपनी के छत्तीसगढ़ सेल्स मैनेजर प्रसन्ना चंद्राकर सहित प्रबंधन टीम के सदस्य और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

यह नया एक्सपीरियंस सेंटर रायपुर में सौर ऊर्जा के विस्तार और हरित भविष्य की दिशा में एक मजबूत पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *