एजुकेशनअपडेटजागरूक करने जैसे कार्यताजा खबरसमाचार

केटीयू में हुआ एकदिवसीय स्वास्थ्य शिविर, 100 से अधिक शिक्षकों व विद्यार्थियों ने करवाई जांच

प्रबंधन विभागाध्यक्ष डॉ. आशुतोष ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हैं

रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर के प्रबंधन विभाग द्वारा शनिवार को एकदिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा नियमित जांच के महत्व से परिचित कराना था।

योग और व्यायाम को जीवनशैली में शामिल करने की सलाह दीशिविर में ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, वजन, तापमान सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांचें की गईं। इस अवसर पर डॉ. देवेंद्र काश्यप ने स्वास्थ्य संबंधी मूलभूत जानकारियाँ साझा करते हुए कहा कि नियमित स्वास्थ्य परीक्षण से बीमारियों की प्रारंभिक अवस्था में पहचान संभव होती है, जिससे समय पर उपचार किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को संतुलित आहार, योग और व्यायाम को जीवनशैली में शामिल करने की सलाह दी। उनके साथ डॉ. रविन्द्र पटेल भी उपस्थित रहे।

जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा प्रबंधन विभागाध्यक्ष डॉ. आशुतोष मांडवी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल विद्यार्थियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हैं, बल्कि उनमें सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना भी विकसित करते हैं। उन्होंने बताया कि विभाग भविष्य में भी ऐसे उपयोगी और जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।

शिविर का सफल संचालन एमबीए (एचए) के विद्यार्थियों द्वारा किया गया। विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के शिक्षकगण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कुल 100 से अधिक प्रतिभागियों ने स्वास्थ्य जांच करवाई। आयोजन के माध्यम से सभी को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

समाज में कुछ बेहतर और उससे ज्यादा नवाचार की खबरे। व्यवसाय खबर डॉट कॉम का लक्ष्य नकारात्मक के बजाय सकारात्मक खबरों से समाज के हर वर्ग जागरूक किया जाय । पुरी कोशिश की सही और निष्पक्ष-मंथन के बाद खबरे वेबसाइट पर प्रकाशित हो।। पत्रकारिता से गहरा लगाव, सोच यही…

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts