ताजा खबरअपडेटजागरूक करने जैसे कार्यसमाचार

टाटीबंध क्षेत्र की हाउसिंग बोर्ड दुकानों से अवैध कब्ज़ा हटाया

दुकान खरीदने का वैधानिक अवसर भी दिया, लेकिन उन्होंने कोई रुचि नहीं दिखाई

रायपुर।छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल, रायपुर की टीम ने टाटीबंध क्षेत्र स्थित हाउसिंग बोर्ड की दुकानों से अवैध कब्ज़ा हटाने की कार्रवाई की। यह कार्रवाई गृह निर्माण मंडल के आदेशानुसार पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में शांतिपूर्ण और विधिसम्मत ढंग से संपन्न हुई।

लंबे समय से किराया नहीं दिया गयासूत्रों के अनुसार, इन दुकानों पर 2008 से कब्जाधारियों द्वारा अनधिकृत कब्ज़ा किया गया था। इसमें कुसुम शर्मा (दुकान क्रमांक 01), विजय बोथरा (दुकान क्रमांक 02) और जगदंबा पाल (दुकान क्रमांक 08) शामिल हैं। प्रारंभ में ये दुकानें किराया अनुबंध पर आवंटित की गई थीं, लेकिन लंबे समय से किराया नहीं दिया गया और बोर्ड द्वारा जारी नोटिसों का कोई जवाब नहीं मिला। बोर्ड ने कब्जाधारियों को दुकान खरीदने का वैधानिक अवसर भी दिया, लेकिन उन्होंने कोई रुचि नहीं दिखाई।

टीम ने पुलिस बल की सहायता से दुकानों को खाली कराया और पूरी प्रक्रिया को कानूनी व पारदर्शी तरीके से संपन्न किया। कब्ज़ा हटाए जाने के बाद हाउसिंग बोर्ड ने दुकानों को अपने अधिकार में लेकर विक्रय हेतु सुरक्षित कर लिया है।

अवैध कब्ज़ा सहन नहीं किया जाएगाछत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने स्पष्ट किया है कि बोर्ड की संपत्तियों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्ज़ा सहन नहीं किया जाएगा। मंडल ने सभी किरायेदारों और आवंटनधारियों से अपील की है कि वे किराया और अनुबंध संबंधी दायित्वों का नियमित पालन करें, अन्यथा वैधानिक कार्रवाई कर संपत्तियाँ खाली कराई जाएँगी।

टीम ने पुलिस बल की सहायता से दुकानों को खाली करायाकार्रवाई में संपदा अधिकारी राजेश नायर, लेखापाल कृष्णा सिंगौर, सहायक अभियंतारुपेश साहू एवं शकुनतला, संपदा प्रबंधक संगीता तिवारी शामिल रहे। टीम ने पुलिस बल की सहायता से दुकानों को खाली कराया और पूरी प्रक्रिया को कानूनी व पारदर्शी तरीके से संपन्न किया। कब्ज़ा हटाए जाने के बाद हाउसिंग बोर्ड ने संबंधित दुकानों को पुनः अपने अधिकार में लेकर विक्रय हेतु सुरक्षित कर लिया है।

समाज में कुछ बेहतर और उससे ज्यादा नवाचार की खबरे। व्यवसाय खबर डॉट कॉम का लक्ष्य नकारात्मक के बजाय सकारात्मक खबरों से समाज के हर वर्ग जागरूक किया जाय । पुरी कोशिश की सही और निष्पक्ष-मंथन के बाद खबरे वेबसाइट पर प्रकाशित हो।। पत्रकारिता से गहरा लगाव, सोच यही…

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Load More Posts Loading...No More Posts.