ताजा खबरअपडेटजागरूक करने जैसे कार्ययुवा कारोबारीरोजागारविज्ञापनव्यापारव्यापारी एसोसिएशनव्यापारी और ग्राहक की बातसमाचार

नेक्सेरा ऐप लॉन्च, चार रियल एस्टेट समूह मिलकर लाएंगे मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए प्रोजेक्ट

लोन और कस्टमर केयर से जुड़ी रियल टाइम जानकारी उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया

रायपुर। रियल एस्टेट क्षेत्र में ग्राहकों की जागरूकता और पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से नेक्सेरा ऐप लॉन्च किया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान लॉन्च हुए इस ऐप के माध्यम से ग्राहकों को प्रोजेक्ट चयन, बजट, लोन और कस्टमर केयर से जुड़ी रियल टाइम जानकारी उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।Nexera app launched; four real estate groups join forces to bring projects for middle-class families

रजत बिल्डटेक के एमडी मृणाल गोलछा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पहली बार इस तरह का प्रयास किया गया है, जिसमें ऐप के माध्यम से रियल एस्टेट ग्राहकों को जागरूक करने और उन्हें बेहतर विकल्प चुनने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम में ऋषभ बिल्डर्स, रजत बिल्डटेक, राठी बिल्डमार्ट और कैपिटल बिल्डकॉन ने संयुक्त रूप से मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए एक नए आवासीय कॉन्सेप्ट पर काम करने की घोषणा की। कंपनियों का उद्देश्य ऐसे घर उपलब्ध कराना है, जहां बेहतर लाइफस्टाइल के साथ बच्चों के लिए अनुकूल वातावरण, बुजुर्गों के लिए अपनापन, सुरक्षा और आधुनिक सुविधाएं बजट के अनुरूप मिल सकें।

ऋषभ बिल्डर्स के सीईओ प्रितेश कटारिया ने कहा कि बढ़ते शहरीकरण और न्यूक्लियर परिवारों के दौर में कम्यूनिटी लिविंग बेहतर विकल्प बन रहा है। राठी बिल्डमार्ट के प्रमोटर अजय राठी ने रायपुर में बढ़ते शहरी विकास के साथ आधुनिक सुविधाओं वाले आवास की जरूरत बताई। कैपिटल बिल्डकॉन के एमडी नितिन शाह ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं को अधिक लोगों तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है।

समाज में कुछ बेहतर और उससे ज्यादा नवाचार की खबरे। व्यवसाय खबर डॉट कॉम का लक्ष्य नकारात्मक के बजाय सकारात्मक खबरों से समाज के हर वर्ग जागरूक किया जाय । पुरी कोशिश की सही और निष्पक्ष-मंथन के बाद खबरे वेबसाइट पर प्रकाशित हो।। पत्रकारिता से गहरा लगाव, सोच यही…

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Load More Posts Loading...No More Posts.