The grand unveiling of the new Himalayan 440 at the Sixth Gear Royal Enfield showroom in Tatibandh, prices starting at ₹2.29 lakh
रायपुर। राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित की आधिकारिक डीलरशिप सिक्स्थ गियर रॉयल एनफील्ड में नई हिमालयन 440 का भव्य अनावरण किया गया। एडवेंचर राइडिंग के शौकीनों के लिए पेश की गई इस मोटरसाइकिल की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹2.29 लाख रखी गई है। शोरूम में बाइक की बुकिंग और टेस्ट राइड शुरू कर दी गई है।
शोरूम संचालक अंकित जैन के मुताबिक, नई हिमालयन 440 को लोकप्रिय हिमालयन 411 के रफ एंड टफ और भरोसेमंद फॉर्मूले को आगे बढ़ाते हुए ज्यादा पावर और आधुनिक फीचर्स के साथ तैयार किया गया है।
दमदार इंजन और बेहतर परफॉर्मेंस
नई हिमालयन 440 में 443 सीसी सिंगल-सिलेंडर एयर/ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 25.4 बीएचपी पावर और 34 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है, जिससे हाईवे राइडिंग के साथ ऑफ-रोडिंग में भी बेहतर प्रदर्शन मिलने का दावा किया गया है।
ऑफ-रोडिंग के लिए मजबूत डिजाइन
बाइक में मजबूत चेसिस के साथ 220 एमएम ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है। इसका फ्रेम 10 किलोग्राम तक टॉप-बॉक्स लोड संभालने में सक्षम बताया गया है। सुरक्षा के लिए स्विचेबल डुअल-चैनल ABS दिया गया है, जिसे ऑफ-रोडिंग जरूरत के अनुसार बदला जा सकता है।
आधुनिक फीचर्स से लैस
हिमालयन 440 में एलईडी हेडलैंप, डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, गूगल मैप्स सपोर्ट वाला ट्रिपर नेविगेशन और USB Type-C चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। बाइक को सेला ब्लैक, मस्टैंग ब्राउन और नेलोंग व्हाइट जैसे कलर ऑप्शन्स में पेश किया गया है।
रायपुर के एडवेंचर बाइक प्रेमियों के लिए नई हिमालयन 440 अब सिक्स्थ गियर रॉयल एनफील्ड शोरूम, टाटीबंध में बुकिंग और टेस्ट राइड के लिए उपलब्ध है।







