Featuredअपडेटताजा खबरनवाचारप्रादेशिक-जिलासमाचार

नवा रायपुर में राज्योत्सव की धूम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से लेकर खानपान तक उमड़ रही भीड़

नवा रायपुर में राज्योत्सव की धूम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से लेकर खानपान तक उमड़ रही भीड़

रायपुर। नवा रायपुर में आयोजित तीन दिवसीय राज्योत्सव 2026 में उत्साह और उल्लास का माहौल है। मुख्य मंच पर रोजाना हो रही सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दर्शकों को आकर्षित कर रही हैं। वहीं शिल्पग्राम, मीना बाजार और खाना खजाना जोन में भी बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

शिल्पग्राम में छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और पारंपरिक उत्पादों की झलक देखने को मिल रही है। आकर्षक साज-सज्जा और सेल्फी सेंटर लोगों के बीच खासा लोकप्रिय हैं। वहीं खाना खजाना जोन में लोग फरा, चीला, चौसेला, मूंगोड़ी बड़ा और साबूदाना बड़ा सहित विभिन्न छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद ले रहे हैं। यहां फास्ट फूड और अन्य व्यंजनों के विकल्प भी उपलब्ध हैं।

मीना बाजार में बच्चों और परिवारों के मनोरंजन के लिए विभिन्न आकर्षण मौजूद हैं। दूसरी ओर विभागीय स्टॉलों में शासन की योजनाओं, विकास कार्यों और नवाचारों की जानकारी दी जा रही है। महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग, कौशल विकास, संस्कृति एवं पर्यटन सहित विभिन्न विभागों के साथ बालको, एसईसीएल, एनटीपीसी, एनएमडीसी और भिलाई स्टील प्लांट जैसे संस्थानों ने भी अपनी उपलब्धियों का प्रदर्शन किया है।

इस तरह राज्योत्सव संस्कृति, मनोरंजन, पारंपरिक खानपान और विकास की झलक प्रस्तुत करने वाला जनआकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *