ताजा खबरFeaturedअपडेटएजुकेशनजागरूक करने जैसे कार्यसमाचारसमाज

अतुल मिश्र को ‘आचार्य’ की मानद उपाधि से सम्मान

अतुल मिश्र पिछले 15 वर्षों से अधिक समय से अध्यापन क्षेत्र में सक्रिय हैं

झूँसी, प्रयागराज। Atul Mishra honored with the honorary title of ‘Acharya’ आवास विकास कॉलोनी, योजना-3, सेक्टर-6 निवासी अतुल मिश्र को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक सेवाओं के लिए ऋषि वैदिक विद्यापीठ, आगरा की ओर से ‘आचार्य’ की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें उपाधि पत्र, स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र प्रदान किया गया।

शोधपत्र अंतरराष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैंअतुल मिश्र पिछले 15 वर्षों से अधिक समय से अध्यापन क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने यूजीसी नेट की प्रतिष्ठित परीक्षा उत्तीर्ण की है तथा हिन्दी और पत्रकारिता में परास्नातक की उपाधि प्राप्त की है। उनके एक दर्जन से अधिक शोधपत्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। इसके अलावा उनके काव्य-संकलन भी प्रकाशित हुए हैं।

शिक्षाविदों, साहित्यकारों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दीशैक्षणिक एवं साहित्यिक क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए पूर्व में यूनेस्को, काठमांडू विश्वविद्यालय, नेपाल तथा हिन्दी समिति, वर्धा सहित विभिन्न संस्थाओं द्वारा भी उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अतुल मिश्र को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की थीं। अतुल मिश्र को मिली इस मानद उपाधि पर क्षेत्र के शिक्षाविदों, साहित्यकारों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की

समाज में कुछ बेहतर और उससे ज्यादा नवाचार की खबरे। व्यवसाय खबर डॉट कॉम का लक्ष्य नकारात्मक के बजाय सकारात्मक खबरों से समाज के हर वर्ग जागरूक किया जाय । पुरी कोशिश की सही और निष्पक्ष-मंथन के बाद खबरे वेबसाइट पर प्रकाशित हो।। पत्रकारिता से गहरा लगाव, सोच यही…

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Load More Posts Loading...No More Posts.