400 फीट गहरी खदान बनी मौत का कुंआ, स्कूल प्रशासन की व्यवस्था पर परिजनों ने लगाया आरोप
रायपुर। नवा रायपुर स्थित ब्लू वॉटर में डूबे दो स्कूली दोस्तों में से एक का शव शनिवार सुबह एसडीआरएफ की टीम को मिल गया। माना थाना प्रभारी मनीष तिवारी ने बताया कि कबीर नगर निवासी जयेश साहू (15) का शव पानी के भीतर से बरामद किया गया, जबकि उसका साथी मृदुल वजरिया (15) अब तक लापता है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं एसडीआरएफ की टीम ने शनिवार शाम तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रखा, लेकिन अंधेरा बढ़ने के कारण खोज अभियान रोकना पड़ा।


स्कूल प्रशासन पूरे मामले में मौन
इस पूरे प्रकरण में अभी तक छत्तीसगढ़ पब्लिक स्कूल प्रशासन की तरफ से कोई बयान नहीं आया। अखिर इतने बड़ी चूक कैसे हो गई, बच्चे स्कूल नहीं आकर ब्लू वॉटर खदान में नहाने चले गए। वहीं दोनों छात्रों के पिता हादसे में स्कूल प्रशासन की व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर रहे है।
मृदुल की तलाश जारी, परिवार में मातम
मृदुल के पिता तरुण वजरिया (राजिम निवासी) और जयेश के पिता संजय साहू को हादसे की जानकारी मिलते ही वे रातभर घटनास्थल पर डटे रहे।पुलिस ने बताया कि जयेश और मृदुल, दोनों कक्षा 10वीं के छात्र थे और हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। टीम रविवार सुबह फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू करेगी।







