Featuredअपडेटजागरूक करने जैसे कार्यताजा खबरसमाचार

Chhattisgarh: सुकमा के इस गांव में है होली मनाने की अनोखी परंपरा, सुख-शांति और स्‍वस्‍थ बने रहने के लिए अंगारों पर चलते हैं लोग

छत्‍तीसगढ़ सहित पूरे देश में रंगोंं का पर्व हर्षोल्‍लास से मनाया गया। इसी बीच छत्‍तीसगढ़ के सुकमा जिले से अनोखे तरीके से होली मनाने की खबर सामने आई । यहां पर होलिका दहन के बाद लोग अंगारों पर चलते हैं।

छत्‍तीसगढ़ । पूरे देश में रंगोंं का पर्व हर्षोल्‍लास से मनाया गया। इसी बीच छत्‍तीसगढ़ के सुकमा जिले से अनोखे तरीके से होली मनाने की खबर सामने आई है। यहां पर होलिका दहन के बाद लोग अंगारों पर चलते हैं। अनोखे तरीके से होली मनाने का यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, होली पर सुकमा जिले के पेंदलनार गांव में अनोखी परंपरा है। यहां होलिका दहन के बाद ग्रामीण आग पर नंगे पैर चलते हैं। बताया जाता है कि बड़ी संख्‍या में मन्‍नत के लिए यहां लोग आते हैं और मन्‍नत पूरी होने पर यहां आते हैं। इसके बाद नंगे पैर आग पर चलते हैं। वहीं मन्‍नतधारियों का कहना है कि नंगे पैर दहकते आग पर चलने से पैर को कोई भी नुकसान नहीं पहुंचता है।

ग्रामीणों का कहना है कि सुख-शांति और स्‍वस्‍थ रहने के लिए वर्षों से ये परंपरा चलती आ रही है। ग्रामीणों का मानना है कि इस परंपरा से गांव में सुख-शांति बनी रहती है। बताया जा रहा है कि ये प्रथा इसी गांव में है, जिसे आसपास के गांव के लोग देखने आते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *