रायपुर। छत्तीसगढ़ की रजत जयंती पर नवा रायपुर का आसमान देशभक्ति और रोमांच से झूम उठेगा। भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम पहली बार रायपुर में अपने जांबाज पायलटों के साथ शानदार करतब दिखाने जा रही है। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रदेश के लिए गर्व की बात यह है कि महासमुंद जिले के अर्जुनी गांव के स्क्वाड्रन लीडर गौरव पटेल भी टीम का हिस्सा हैं। गौरव ने मुस्कुराते हुए कहा ये मोर सौभाग्य हावय कि मैं अपन प्रदेश के धरती मा प्लेन उड़ाहु।
4 को रिहर्सल, 5 को मुख्य शो ग्रुप कैप्टन अजय दसरथी ने बताया कि इस एयर शो का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना जगाना और उन्हें भारतीय सशस्त्र बलों से जुड़ने की प्रेरणा देना है। 5 नवंबर को नवा रायपुर के सेंध जलाशय के ऊपर सूर्यकिरण और आकाश गंगा पैराशूट पर टीम अपना शौर्य प्रदर्शन करेंगी। 4 नवंबर को सुबह 10 बजे रिहर्सल होगी, जिसमें आम नागरिक भी शामिल हो सकेंगे। दोनों दिन का शो पूरी तरह नि:शुल्क रहेगा। रायपुर एयरपोर्ट पर फाइटर जेट्स पहुंच चुके हैं।
शानदार फार्मेशन बनाते हुए उड़ान भरेंगे
5 नवंबर की सुबह 10 बजे से शुरू होने वाला मुख्य शो लगभग 40 मिनट तक चलेगा। इस दौरान 9 फाइटर जेट्स बॉम्ब बर्स्ट, हार्ट इन द स्काई और एरोहेड जैसे शानदार फार्मेशन बनाते हुए उड़ान भरेंगे। इन विमानों की दूरी मात्र 5 मीटर होती है, जो भारतीय वायुसेना की सटीकता और अनुशासन की मिसाल है।
गांव ले आसमान तक के सफर पटेल के जुबानी हमर गांव अर्जुनी (महासमुंद) ले मोर सफर सुरू होइस। बाबू कमल किशोर पटेल किसान हावंय, अऊ मइया घरवाली हावय। मोर दादा जी, श्याम कुमार पटेल, एनसीसी मं इंस्ट्रक्टर रहिन ओमन लेच मोला प्रेरणा मिलिस कि मैं घलो फौज मं जावं। सैनिक स्कूल रीवा मं पढ़ई करे के बाद मैं एनडीए के परिक्षा पास करथेंव, अऊ 2013 मं भारतीय वायुसेना मं फाइटर पायलट के रूप मं भर्ती होगे रहेंव। आज जब मैं सूर्यकिरण टीम के हिस्सा बन के अपन छत्तीसगढ़ के धरती ऊपर उड़थंव, त लागथे मोर मेहनत, मोर माटी, अऊ मोर दाई-ददा सब ले बरकत मिलत हावय। ये मोर सौभाग्य हावय कि अपन धरती मं, अपन झंडा ले सजे प्लेन ला मैं खुद उड़ावत हंव।
सूर्यकिरण टीम भारत का आकाशीय गौरव 1996 में गठित सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम भारतीय वायुसेना की सटीकता, तकनीकी दक्षता और साहस की प्रतीक है। यह एशिया की एकमात्र नौ-विमान वाली एरोबेटिक टीम है, जिसने अब तक 700 से अधिक प्रदर्शन किए हैं। इस टीम ने यूके, सिंगापुर, श्रीलंका, संयुक्त अरब अमीरात और थाईलैंड जैसे देशों में भारत की शान बढ़ाई है। प्रेसवार्ता में स्क्वाड्रन लीडर जसदीप सिंह, राहुल सिंह, संजेश सिंह उपस्थित थे।
समाज में कुछ बेहतर और उससे ज्यादा नवाचार की खबरे। व्यवसाय खबर डॉट कॉम का लक्ष्य नकारात्मक के बजाय सकारात्मक खबरों से समाज के हर वर्ग जागरूक किया जाय । पुरी कोशिश की सही और निष्पक्ष-मंथन के बाद खबरे वेबसाइट पर प्रकाशित हो।। पत्रकारिता से गहरा लगाव, सोच यही…