JCI Raipur Metro द्वारा आयोजित ऐतिहासिक प्रशिक्षण सत्र में वरिष्ठ नागरिकों को मिला जीवन को नई ऊर्जा और आत्मसम्मान के साथ जीने का संदेश
रायपुर – तिल्दा। JCI Raipur Metro, Zone IX द्वारा शनिवार को तिल्दा में आयोजित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम “जीवन के रंग उमंग के संग” में वरिष्ठ नागरिकों के लिए ऐसा माहौल बना, जिसमें उन्होंने न सिर्फ सीखने का अवसर पाया, बल्कि जीवन को नए दृष्टिकोण से देखने की प्रेरणा भी ली। “जीवन 50 के बाद भी नया है”—इस विचार को आधार बनाकर कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि उम्र के किसी भी मोड़ पर जीवन में नवीनता, ऊर्जा और उद्देश्य संभव है। कार्यक्रम की अध्यक्षताJC Sonu Panjwani (President 2025) ने की और संयोजन में JC Rinky Meher (Secretary 2025) तथा JC Tarun Batra (Programme Director) का विशेष योगदान रहा।
ख्यातिप्राप्त प्रशिक्षक JC HGF शेख जाकिर हुसैन ने वरिष्ठजनों को प्रेरणा देते हुए कहा:
“आप स्वयं को कभी बुजुर्ग न समझें, बल्कि आत्मविश्वास के साथ जीवन जिएं। बच्चों को समय के साथ जिम्मेदारी सौंप दें और स्वयं को मानसिक रूप से स्वतंत्र रखें। जीवन में एक ऐसा सच्चा दोस्त अवश्य बनाएं, जिससे आप बिना किसी झिझक के अपने दिल की बात कह सकें। मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मनभेद न होने दें – लगाव में कमी न आने दें।”
JC HGF शिलु शर्मा ने विशेष रूप से महिलाओं को संबोधित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने महिलाओं के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और उनके अनुभवों को महत्व देते हुए कहा:
“जीवन में महिलाओं की भूमिका केवल परिवार तक सीमित नहीं है। यह जरूरी है कि वे बच्चों, बेटों, नातियों और पोतों के साथ एक खुशहाल जीवन जीते हुए अपनी पहचान, आत्मसम्मान और खुशी को भी प्राथमिकता दें।” उन्होंने यह भी बताया कि परिवार में संवाद, समझ और भावनात्मक जुड़ाव ही रिश्तों की असली ताकत है।
JC Dr. Nosheen Riza (Zone Trainer) ने विशेष रूप से संबोधित करते हुए यह आयोजन न सिर्फ वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक नई ऊर्जा का स्रोत बना, बल्कि यह भी सिद्ध किया कि उम्र चाहे जो हो, जीवन को संवारने और मुस्कराने का अवसर हमेशा बना रहता है। इस प्रेरणादायक सत्र में जीवन कौशल, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और परिवार में सामंजस्य बनाए रखने पर गहन चर्चा हुई।