ताजा खबरअपडेटजागरूक करने जैसे कार्यविज्ञापनव्यापारव्यापारी एसोसिएशनव्यापारी और ग्राहक की बातसमाचार

अविनाश वन में ‘क्लब वन’ का शुभारंभ, प्रीमियम लाइफस्टाइल के साथ वेलनेस पर जोर

प्रोजेक्ट के निवासियों के लिए समग्र जीवनशैली का अनुभव देने के उद्देश्य से विकसित किया गया

रायपुर। अविनाश ग्रुप ने अपने फ्लैगशिप लक्ज़री प्रोजेक्ट ‘अविनाश वन’ में अत्याधुनिक ‘क्लब वन’ का शुभारंभ किया। फिटनेस, वेलनेस, मनोरंजन और कम्युनिटी लिविंग को एक मंच पर लाने वाले इस क्लब को प्रोजेक्ट के निवासियों के लिए समग्र जीवनशैली का अनुभव देने के उद्देश्य से विकसित किया गया है।

सुरक्षित और खुशहाल कम्युनिटी तैयार करना हैउद्घाटन समारोह में अविनाश ग्रुप के चेयरमैन अरुण सिंघानिया, मैनेजिंग डायरेक्टर आनंद सिंघानिया सहित डायरेक्टर्स, पूरी टीम, बायर्स और शहर के गणमान्य नागरिक शामिल हुए। आनंद सिंघानिया ने कहा कि क्लब वन का उद्देश्य केवल क्लबहाउस उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि स्वस्थ, सुरक्षित और खुशहाल कम्युनिटी तैयार करना है।

संतुलित खान-पान से जुड़े टिप्स दिएकार्यक्रम में मुंबई की प्रसिद्ध योगा इंस्ट्रक्टर अंशुका परवानी ने ‘रूटेड–ए क्यूरेटेड वेलनेस एक्सपीरियंस’ के तहत योग, डीप ब्रीदवर्क, माइंडफुलनेस और संतुलित खान-पान से जुड़े टिप्स दिए। साउंड बाथ, हैंडपैन म्यूजिक और डी-स्ट्रेस सेशन भी आयोजन का हिस्सा रहे।

बेहतर लाइफस्टाइल देने की रणनीति को दर्शाती हैक्लब वन में जिम, ओपन बैडमिंटन कोर्ट, स्विमिंग पूल, किड्स पूल, टेबल टेनिस, कैरम, बिलियर्ड्स, किड्स प्ले एरिया, बैंक्वेट हॉल और लैंडस्केप्ड गार्डेन जैसी सुविधाएं हैं। यह पहल अविनाश ग्रुप की प्रीमियम रियल एस्टेट के साथ बेहतर लाइफस्टाइल देने की रणनीति को दर्शाती है।

समाज में कुछ बेहतर और उससे ज्यादा नवाचार की खबरे। व्यवसाय खबर डॉट कॉम का लक्ष्य नकारात्मक के बजाय सकारात्मक खबरों से समाज के हर वर्ग जागरूक किया जाय । पुरी कोशिश की सही और निष्पक्ष-मंथन के बाद खबरे वेबसाइट पर प्रकाशित हो।। पत्रकारिता से गहरा लगाव, सोच यही…

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Load More Posts Loading...No More Posts.