अपडेटसमाचारसमाज

संगठन पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए सदैव अग्रसर रहेगा:गणेश दुबे

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन का छत्तीसगढ़ कार्यालय हुआ उद्घाटन

रायपुर: छत्तीसगढ़ में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन का नया कार्यालय इंटरनेशनल कॉलोनी ताल पुरी बी ब्लॉक भिलाई में उद्घाटन समारोह के साथ शुरू हुआ। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष गणेश दुबे ने कहा कि संगठन को पूरे छत्तीसगढ़ के कोने-कोने में ले जाकर हर जिले में अपनी टीम तैयार की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए सदैव अग्रसर रहेगा।

सामाजिक न्याय के संकल्प को और मजबूत करेंश्री दुबे ने यह संदेश देते हुए कहा कि संगठन समाज में न्याय, सम्मान और मानवाधिकार की रक्षा हेतु निरंतर कार्यरत है। उन्होंने सभी से अपील की कि हम मिलकर मानव अधिकारों की रक्षा और सामाजिक न्याय के संकल्प को और मजबूत करें।

कार्यक्रम में अशोक कुमार, पी सी श्रीवास्तव, अरविंद कुमार तिवारी, सुकांत, सीमा सिंह, हरीश गोयल, विकास शर्मा और रितेश गोयल इस अवसर पर अन्य प्रमुख उपस्थित व्यक्ति थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *