अपडेटजागरूक करने जैसे कार्यनवाचारप्रादेशिक-जिलाराजनीतिव्यापारव्यापारी एसोसिएशनव्यापारी और ग्राहक की बातसमाचार

छत्तीसगढ़ में उद्योग और निवेश को नई रफ्तार, 8.85 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले

तीन वर्षों में 3,271 नए उद्योग स्थापित, 54 हजार से अधिक लोगों को मिला रोजगार; निर्यात में 12.19 प्रतिशत की वृद्धि

रायपुर। छत्तीसगढ़ तेजी से देश के प्रमुख औद्योगिक और निवेश केंद्र के रूप में उभर रहा है। प्रदेश में औद्योगिक विकास नीति 2024-30, प्रशासनिक सुधारों और सिंगल विंडो व्यवस्था के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। पिछले तीन वर्षों में राज्य में 3,271 नए उद्योग स्थापित हुए हैं, जिनसे 54 हजार से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिला है। वहीं, 309 प्रस्तावों के माध्यम से 8.85 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनसे भविष्य में करीब दो लाख रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन और सचिव उद्योग रजत कुमार ने नवा रायपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में औद्योगिक विकास की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 192 निवेश परियोजनाएं उन्नत चरण में हैं, 160 उद्योगों का क्रियान्वयन जारी है तथा 32 इकाइयों में उत्पादन शुरू हो चुका है।

प्रदेश में पहली बार गारमेंट, चॉकलेट निर्माण, एआई डेटा सेंटर, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स और ग्लोबल बीपीओ जैसे नए क्षेत्रों में निवेश की संभावनाएं विकसित हुई हैं। उद्योगों को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार 1,594 करोड़ रुपये की सब्सिडी वितरित कर चुकी है। राज्य में 2,700 से अधिक स्टार्टअप पंजीकृत हैं।

निर्यात भी 16,681 करोड़ से बढ़कर 18,715 करोड़ रुपये पहुंच गया है, जो 12.19 प्रतिशत की वृद्धि है। उद्योग स्थापना की प्रक्रिया आसान बनाने के लिए 25 विभागों की 210 से अधिक सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई हैं। सरकार का लक्ष्य आधुनिक उद्योगों, निवेश और रोजगार के विस्तार से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती देना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *