ब्लॉग

महादेवघाट में उषा अर्घ्य के साथ छठ महापर्व का समापन, भक्ति गीतों से गूंजा घाट

रायपुर, 16 नवंबर। खारुन नदी के महादेवघाट पर सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का श्रद्धा और उल्लास के साथ समापन हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने घाट पहुंचकर विधि-विधान से सूर्यदेव की पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इसके साथ ही व्रतियों ने 36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा कर पारण किया।

छठ महापर्व आयोजन समिति महादेवघाट के अध्यक्ष एवं आयोजन प्रमुख राजेश कुमार सिंह ने सफल आयोजन के लिए समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास, सहयोग और समर्पण से छठ पूजा-2026 का आयोजन भव्य एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।

छठी मैया की महिमा अपरंपार हैअजय सिंह ने व्यवसाय खबर से चर्चा में कहा कि छठी मैया की महिमा अपरंपार है। इसका प्रभाव आज पूरे छत्तीसगढ़ में देखने को मिल रहा है। छठ महापर्व पर आयुष सिंह, अनमोल सिंह और विनय सिंह ने भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने छठी मैया के प्रति अपनी आस्था और श्रद्धा व्यक्त करते हुए पर्व की महत्ता, परंपरा और सामाजिक एकजुटता को रेखांकित किया।

राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के हर क्षेत्र में छठी मैया के गीत गूंज रहे हैं। लोगों में छठ महापर्व के प्रति श्रद्धा, उत्साह और आस्था लगातार बढ़ रही है। यह पर्व हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का सुंदर प्रतीक है।

विनय सिंह

रातभर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

रविवार रात आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय लोक गायिका गायत्री यादव (लखनऊ), लोक गायक मुकुल सिंह और इशरत जहां केडिया (मुंबई) ने छठ गीतों की प्रस्तुति दी। वहीं तिलक राजा साहू और केशरी साहू ने छत्तीसगढ़ी लोकगीतों से दर्शकों का मनोरंजन किया। प्रयागराज की सोनाली तरुण चोपड़ा एवं उनकी टीम ने नृत्य-नाटिका और आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कीं।

आयोजन में उप प्रमुख कन्हैया सिंह, संतोष सिंह, प्रचार-प्रसार सचिव ब्रजेश सिंह, सह सचिव राकेश सिंह सहित संरक्षक रविंद्र सिंह, परमानंद सिंह, शशि सिंह, कोषाध्यक्ष सुनील सिंह तथा मुक्तिनाथ पांडे, रामकुमार सिंह, सत्येंद्र सिंह गौतम, अजय सिंह, अजय शर्मा, वेद नारायण सिंह कुशवाहा, जयंत सिंह, जय प्रकाश सिंह, अनिल सिंह, संजीव सिंह, रामविलास सिंह, सरोज सिंह, मनोज सिंह, संजय सिंह और मदनलाल विश्वकर्मा सहित समिति के अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *