अपडेटजागरूक करने जैसे कार्यताजा खबरदिल्लीप्रादेशिक-जिलासमाचारसमाज

लोकभवन में दीपावली मिलन समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में लोककला, संगीत और नृत्य से सजी शाम

रायपुर। लोकभवन में राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की विशेष उपस्थिति में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल ने सभी अतिथियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। समारोह में राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी भी उपस्थित रहीं।

समारोह में छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति और परंपराओं की रंगारंग झलक देखने को मिली। आदर्श ग्राम तुलसी के कान्हा ग्रुप ने राउत नाचा, महिलाओं ने सुवा नृत्य और पंडवानी गायन की प्रस्तुति दी। वहीं छत्तीसगढ़ गर्ल्स बैंड ‘चिन्हारी’ ने अपनी संगीत प्रस्तुति से माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। कुमारी भूमिसुता मिश्रा की शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुति ने भी दर्शकों का मन मोह लिया।

गायक पृथ्वी तांडी एवं गौतम विश्वास ने असम के प्रसिद्ध गायक डॉ. भूपेन हजारिका के लोकप्रिय गीत प्रस्तुत कर समारोह को भावनात्मक रंग दिया। राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा और पर्यटन विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन ने भी गायन प्रस्तुतियां दीं।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, रिकेश सेन, संपत अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *