अपडेटजागरूक करने जैसे कार्यताजा खबरप्रादेशिक-जिलासमाचार

छठ घाटों की तैयारियों का मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया निरीक्षण, स्वच्छता और सुरक्षा पर जोर

शंकर घाट, महामाया घाट और गोधनपुर स्थित शिवधारी कॉलोनी छठ घाट पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

अंबिकापुर। छठ महापर्व को लेकर अंबिकापुर में तैयारियां तेज हो गई हैं। व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने शहर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने शंकर घाट, महामाया घाट और गोधनपुर स्थित शिवधारी कॉलोनी छठ घाट पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा और श्रद्धालुओं के आवागमन की सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि छठ पूजा से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं। घाटों पर पर्याप्त रोशनी, स्वच्छता और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए।

मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि छठ महापर्व लोक आस्था, सूर्य उपासना और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाटों पर पहुंचते हैं। इसलिए प्रशासन की जिम्मेदारी है कि उन्हें स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण मिले।

उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय से सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रदेशवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *