अत्याधुनिक तकनीक, प्रीमियम डिटेलिंग और वैज्ञानिक कार केयर सॉल्यूशंस के साथ ग्राहकों को मिलेगा वर्ल्ड क्लास अनुभव
रायपुर, 16 जुलाई 2026।
छत्तीसगढ़ में प्रीमियम ऑटोमोबाइल केयर सेवाओं की बढ़ती मांग को देखते हुए आन ऑटोटेक ने रायपुर में अपना दूसरा 3M कार केयर स्टूडियो शुरू किया है। अंबुजा मॉल के सामने स्थित यह अत्याधुनिक स्टूडियो भारत में 3M कार केयर की प्रमाणित वैज्ञानिक तकनीकों के साथ ग्राहकों को अपनी गाड़ियों की सुरक्षा, मेंटेनेंस और प्रीमियम लुक के लिए बेहतर विकल्प उपलब्ध कराएगा।

नए स्टूडियो का भव्य शुभारंभ श्री राम कुमार केशरवानी एवं श्रीमती प्रभा केशरवानी के कर-कमलों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर डॉ. विवेक केशरवानी सहित शहर के ऑटोमोबाइल क्षेत्र से जुड़े गणमान्य नागरिक, कार प्रेमी और ग्राहक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
आन ऑटोटेक के इस नए स्टूडियो में ग्राहकों को पेंट प्रोटेक्शन फिल्म (PPF), एडवांस सिरेमिक एवं ग्राफीन कोटिंग, प्रीमियम कार डिटेलिंग, इंटीरियर रिस्टोरेशन, डीप केबिन सैनिटाइजेशन, हाई परफॉर्मेंस विंडो फिल्म्स, अंडरबॉडी एंटी-कोरोजन प्रोटेक्शन और सिग्नेचर कार स्पा जैसी अत्याधुनिक सेवाएं मिलेंगी। यहां प्रशिक्षित और प्रमाणित विशेषज्ञों द्वारा 3M के प्रीमियम उत्पादों और तकनीकों का उपयोग किया जाएगा।
विशेष बात यह है कि स्टूडियो में ग्राहकों को 3M तकनीक का लाइव डेमोंस्ट्रेशन भी उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वे अपनी गाड़ी पर किए जाने वाले ट्रीटमेंट की गुणवत्ता और प्रभाव को स्वयं समझ सकेंगे।

युवा बिजनेस लीडर श्री प्रशांत केशरवानी ने कहा कि रायपुर में दूसरे 3M कार केयर स्टूडियो की शुरुआत ग्राहकों के विश्वास और बढ़ती मांग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि कंपनी का उद्देश्य प्रीमियम कार और बाइक केयर सॉल्यूशंस को ग्राहकों के और करीब लाना तथा वाहनों की चमक, सुरक्षा और रीसेल वैल्यू को लंबे समय तक बनाए रखना है।

अंबुजा मॉल के सामने स्थित इस स्टूडियो को ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक डिजाइन और व्यवस्थित वर्कफ्लो के साथ तैयार किया गया है, जिससे उन्हें एक सहज और प्रीमियम अनुभव मिल सकेगा।
गौरतलब है कि आन ऑटोटेक मध्य भारत का एक प्रतिष्ठित ऑटोमोबाइल ग्रुप है, जो ऑडी, होंडा कार्स, होंडा बिगविंग, रॉयल एनफील्ड और 3M कार केयर जैसे प्रमुख ब्रांड्स के साथ जुड़ा हुआ है। कंपनी लगातार नई तकनीक और बेहतर सेवाओं के माध्यम से क्षेत्र के ऑटोमोबाइल बाजार में नए मानक स्थापित कर रही है।







