ताजा खबरpoliticalअपडेटजागरूक करने जैसे कार्यप्रादेशिक-जिलाराजनीतिसमाचारसमाज

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दोकड़ा की ऐतिहासिक रथयात्रा में निभाई गजपति महाराजा की परंपरा

भगवान श्री जगन्नाथ का रथ खींचकर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की

रायपुर, 16 जुलाई 2026। जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड स्थित ग्राम दोकड़ा में आयोजित ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव-2026 में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। उन्होंने धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ गजपति महाराजा की परंपरा का निर्वहन करते हुए भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की पूजा-अर्चना की तथा प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने छेरा पहरा की पावन परंपरा निभाते हुए सोने की झाड़ू से भगवान के रथ के आगे मार्ग का प्रतीकात्मक रूप से मार्जन किया और चंदन मिश्रित पवित्र जल का छिड़काव किया। इसके बाद हजारों श्रद्धालुओं के साथ भगवान जगन्नाथ के रथ की रस्सी खींचकर रथयात्रा का शुभारंभ किया।

यह परंपरा आज भी जनआस्था को मजबूत कर रहीइस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दोकड़ा की रथयात्रा आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का जीवंत प्रतीक है। वर्ष 1942 से चली आ रही यह परंपरा आज भी जनआस्था को मजबूत कर रही है। उन्होंने भगवान जगन्नाथ से प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और कल्याण की प्रार्थना की।

धार्मिक स्थलों के विकास कार्यों की जानकारी भी दीमुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ और भगवान जगन्नाथ के प्राचीन संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि देवभोग का चावल पुरी के महाप्रसाद में उपयोग किया जाता है, जो राज्य की सांस्कृतिक विरासत का प्रमाण है। उन्होंने राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और धार्मिक स्थलों के विकास कार्यों की जानकारी भी दी।

कीर्तन मंडलियों द्वारा भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए गएरथयात्रा के दौरान ओडिशा की कीर्तन मंडलियों द्वारा भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए गए। शंखध्वनि, ढोल-मृदंग और जय जगन्नाथ के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं सहित पद्मश्री जागेश्वर यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, कमिश्नर नरेंद्र दुग्गा, आईजी दीपक कुमार झा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

समाज में कुछ बेहतर और उससे ज्यादा नवाचार की खबरे। व्यवसाय खबर डॉट कॉम का लक्ष्य नकारात्मक के बजाय सकारात्मक खबरों से समाज के हर वर्ग जागरूक किया जाय । पुरी कोशिश की सही और निष्पक्ष-मंथन के बाद खबरे वेबसाइट पर प्रकाशित हो।। पत्रकारिता से गहरा लगाव, सोच यही…

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Load More Posts Loading...No More Posts.