politicalअपडेटजागरूक करने जैसे कार्यताजा खबरराजनीतिसमाचार

विधानसभा परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ अभियान, सीएम विष्णुदेव साय और डॉ. रमन सिंह ने लगाया रुद्राक्ष का पौधा

अभियान पूरे प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी का आंदोलन बनाएगा

रायपुर, 14 जुलाई। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मंगलवार को विधानसभा परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ अभियान के तहत वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने रुद्राक्ष का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश दिया। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, अरुण साव, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप सहित सभी विधायकों ने अपनी माताओं के नाम पर पौधे लगाए।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू हुआ ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान अब जनआंदोलन बन चुका है। यह केवल पौधरोपण नहीं, बल्कि मां के प्रति सम्मान, प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और आने वाली पीढ़ियों के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन, बढ़ते तापमान और पर्यावरणीय चुनौतियों के दौर में प्रत्येक नागरिक को कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि यह अभियान पूरे प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी का आंदोलन बनाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *