एम्स रायपुर का दीक्षांत 2 को, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन होंगे मुख्य अतिथि
यातायात, सड़क के किनारे लगे ठेले खोमचे, खड़ी निजी एम्बुलेंस की गाडियां जैसे कई चुनौतियां
AIIMS Raipur’s convocation
रायपुर। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 2 सितंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे। वे रायपुर स्थित एम्स के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने भी सोमवार को एम्स पहुंचकर दीक्षांत समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। AIIMS Raipur’s convocation on the 2nd; Vice President CP Radhakrishnan to be the chief guest.
उन्होंने सुरक्षा, अतिथि बैठक, यातायात और पार्किंग व्यवस्था की समीक्षा कर अधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम उमाशंकर बंदे, एम्स डायरेक्टर लेफ्टिनेंट जनरल (डॉ.) अशोक जिंदल सहित अधिकारी मौजूद रहे।
प्रशासन को इन चुनौतियों से पहले निपटना होगाएम्स के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथियों के आगमन व सूरक्षा के लिहाज प्रशासन के लिए कई चुनौतियां है, जिससे निपटने के लिए पहले तैयारी करनी होगी।उदाहरण के तौर पर मोहबा बाजार से लेकर ताटीबंद की तरफ जा रहे मार्गो पर यातायात, सड़क के किनारे लगे ठेले खोमचे, निजी एम्बुलेंस की गाडियां, कैंपस में पार्किंग शुल्क जैसी व्यवस्था, आसपास घूम रहे बेसहारा मवेशियों की झुंड सहित एम्स के रजिस्ट्रेशन कांउटर में लंबी लाइन से बचने के लिए सुबह से पहुंच रहे मरीजों की स्थिति को समझना होगा।

मुख्य सचिव ने बैठक लेकर दिए निर्देशज्ञात होकि उपराष्ट्रपति सहित अन्य अतिथियों के दौरे को लेकर कुछ दिन पहले मुख्य सचिव विकासशील ने मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की और सभी व्यवस्थाएं तय प्रोटोकॉल के अनुसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर को एयरपोर्ट पर स्वागत सहित कई अहम जिम्मेदारीमुख्य सचिव ने एयरपोर्ट से एम्स तक सुरक्षा, ट्रैफिक और एंट्री-एग्जिट प्लान को व्यवस्थित करने के साथ पुलिस की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित करने को कहा। कलेक्टर को एयरपोर्ट पर स्वागत, रिसेप्शन लाइन और एम्स में रिसेप्शन सहित प्रोटोकॉल संबंधी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी दी गई है।
समारोह की शुरुआत वंदे मातरम् और राष्ट्रगान से होगीदौरे के दौरान मेडिकल इमरजेंसी, आकस्मिक चिकित्सा सहायता, प्रकाश-विद्युत और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रम स्थल पर बैठने की व्यवस्था भारत सरकार के प्रोटोकॉल एवं निर्धारित डायस प्लान के अनुसार होगी। समारोह की शुरुआत वंदे मातरम् और राष्ट्रगान से होगी।








