Featuredअहमदाबादउद्योगपतियों की कहानीताजा खबरमुंबईयुवा कारोबारीसमाचारसाक्षात्कार

संघर्ष से सफलता तक: उद्योगपति पन्नालाल जायसवाल के जीवन पर लिखी पुस्तक का भव्य विमोचन

From Struggle to Success: A grand launch of the book on the life of industrialist Pannalal Jaiswal

बायोग्राफी केवल जीवन का आईना नहीं, आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का माध्यम : पंकज दुबे

रायपुर। शहर के एक निजी होटल में उद्योगपति श्री पन्नालाल जायसवाल के जीवन, संघर्ष और सफलता पर आधारित बायोग्राफी पुस्तक का विमोचन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में व्यवसायिक जगत के प्रतिनिधियों के साथ पत्रकारिता क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों, सामाजिक प्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में व्यवसायखबर की पूरी टीम सहित मीडिया जगत से जुड़े कई पत्रकार मौजूद रहे। इस अवसर पर IN24 News के Editor in chief प्रदीप शर्मा, Live times News Channel के वरिष्ठ पत्रकार मनीष सिंह और TV9 के वरिष्ठ पत्रकार शुभम पांडेय की विशेष उपस्थिति रही।

वर्षों का संघर्ष और सफलता नई पीढ़ी के लिए बन सकती है प्रेरणा

पुस्तक के लेखक एवं वरिष्ठ पत्रकार पंकज दुबे ने चर्चा के दौरान कहा कि आत्मकथा हो या बायोग्राफी, यह किसी भी व्यक्ति के जीवन का आईना होती है। इसमें केवल किसी व्यक्ति की उपलब्धियों का उल्लेख नहीं होता, बल्कि उसके संघर्ष, अनुभव, मेहनत और सफलता की पूरी यात्रा आने वाली पीढ़ी के सामने रखी जा सकती है।

उन्होंने कहा कि वर्षों की मेहनत और संघर्ष से हासिल की गई सफलता के अनुभवों को पुस्तक के माध्यम से नई पीढ़ी तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि किसी सफल व्यक्ति की तस्वीर केवल दीवार पर फ्रेम में टंगी रहने के बजाय यदि उसके संघर्ष और अनुभवों को शब्दों के माध्यम से अगली पीढ़ी तक पहुंचाया जाए, तो उससे युवाओं को सीखने के साथ-साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा भी मिल सकती है।

पंकज दुबे ने कहा कि यही वजह है कि बायोग्राफी लेखन का चलन तेजी से बढ़ रहा है। उनकी टीम विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े सफल व्यक्तित्वों और उनके अनुभवों पर भी काम कर रही है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में कई सफल उद्योगपतियों के जीवन से जुड़े अनुभव, संघर्ष और सफलता की कहानियां किताबों के रूप में पाठकों के सामने लाने की तैयारी है।

मुंबई से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों का जताया आभार

पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में विशेष रूप से मुंबई से पहुंचे पत्रकारों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पंकज दुबे ने प्रदीप शर्मा, शुभम पांडेय और मनीष सिंह का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में शामिल होकर उन्होंने आयोजन की गरिमा बढ़ाई और अपना बहुमूल्य समय दिया, इसके लिए वे हृदय से आभारी हैं।

उन्होंने अपने सभी शुभचिंतकों के साथ-साथ व्यवसायखबर की पूरी टीम का भी आभार व्यक्त किया और कहा कि टीम के सहयोग एवं समर्थन से ही इस तरह के रचनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने का उत्साह मिलता है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने उद्योगपति पन्नालाल जायसवाल के संघर्ष एवं सफलता की यात्रा की सराहना करते हुए बायोग्राफी लेखक पंकज दुबे को इस प्रेरणादायी प्रयास के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *