रायपुर। पुरानी बस्ती थाना के सामने कंकाली नाका चौक में श्री क्रांति संघ गणेशोत्सव समिति द्वारा स्थापित भगवान श्री गणेश की प्रतिमा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। गणेशोत्सव को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

सुबह से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है। भक्त भगवान श्री गणेश के दर्शन कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं और सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। शाम के समय भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से आयोजन स्थल पर उत्साह और रौनक देखने को मिल रही है।
समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दर्शन एवं अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं। आसपास के क्षेत्र के साथ ही शहर के विभिन्न इलाकों से भी भक्त गणपति दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।









