अपडेटएजुकेशनजागरूक करने जैसे कार्यताजा खबरसमाचार

PRSU की उड़ान: सुधार की ओर बढ़ता विश्वविद्यालय,NAAC ने दिया A+ ग्रेड

रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) ने A+ ग्रेड दिया है। 5 अगस्त को NAAC की टीम यूनिवर्सिटी पहुंची और दस्तावेज़ों का क्रॉस वेरिफिकेशन किया।

https://pakavo.in/

5 से 7 अगस्त तक हाइब्रिड मोड में (ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों) मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी हुई। इस दौरान टीम ने संस्थान की शैक्षणिक, प्रशासनिक, और शोध क्षमताओं का गहन परीक्षण किया, जिसके आधार पर A+ ग्रेड दिया गया। यह अगले पांच वर्षों तक मान्य रहेगा।

इससे पहले 2023 में विश्वविद्यालय को B++ ग्रेड प्राप्त हुआ था, जो कि 2016-17 से 2020-21 के शैक्षणिक वर्षों के आधार पर दिया गया था। उस ग्रेड से असंतुष्ट होकर विश्वविद्यालय ने पुनर्मूल्यांकन का आवेदन किया था। नियमानुसार, कोई भी संस्थान ग्रेडिंग से असहमति होने पर एक वर्ष बाद और कम से कम तीन महीने पहले पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकता है। PRSU ने अगस्त 2023 में यह प्रक्रिया शुरू की।

https://pakavo.in

पिछली बार जहां विश्वविद्यालय को 2.75 ग्रेड मिले थे, वहीं इस बार प्रदर्शन में सुधार करते हुए 3.35 ग्रेड प्राप्त हुआ है। नया मूल्यांकन 2019-20 से 2023-24 तक के सत्रों को ध्यान में रखकर किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *