समाजअपडेटजागरूक करने जैसे कार्यताजा खबरसमाचार

दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, ताकि भविष्य में कोई इस तरह का कृत्य करने का साहस न करें

सर्व अग्रवाल समाज ने मांग की कि अमित बघेल पर एनएसए/रासुका जैसी कठोर धाराएं लगाकर कानूनी कार्रवाई की जाए

सर्व समाज ने की छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़े जाने की निंदा

शांतिपूर्ण धरना में शामिल हुए विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि

रायपुर। छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़े जाने और समाज के आराध्य महापुरुषों के अपमान को लेकर राजधानी रायपुर में आक्रोश व्याप्त है। इस घटना की निंदा करते हुए आज सर्व अग्रवाल समाज रायपुर की ओर से श्री अग्रसेन भवन, जवाहर नगर में सर्व समाज की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता डॉ. अशोक अग्रवाल (प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन),संचालन डॉ. अशोक अग्रवाल एवं मनमोहन अग्रवाल ने किया।

दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस आपत्तिजनक घटना की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, ताकि भविष्य में कोई इस तरह का कृत्य करने का साहस न करे।

अभद्र टिप्पणियों की भी निंदा कीबैठक में उपस्थित समाजजनों ने जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अमित बघेल द्वारा दिवंगत महापुरुषों और समाज के आराध्यों — भगवान श्री अग्रसेन जी तथा श्री झूलेलाल जी — के प्रति की गई अभद्र टिप्पणियों की भी निंदा की। वक्ताओं ने कहा कि यह बयान सामाजिक सौहार्द और धार्मिक समरसता को तोड़ने का प्रयास है।

कठोर धाराएं लगाकर कानूनी कार्रवाई की जाए
सर्व समाज ने मांग की कि अमित बघेल पर एनएसए/रासुका जैसी कठोर धाराएं लगाकर कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ गुरु घासीदास जी की भूमि है, जिन्होंने ‘मनखे-मनखे एक समान का संदेश दिया था। ऐसे अपमानजनक बयान प्रदेश की शांति, एकता और अखंडता पर प्रहार हैं।

धरने को विभिन्न समाजों का मिला समर्थनबैठक में यह भी तय किया गया कि इस मुद्दे को लेकर 6 नवंबर को सुबह 10 बजे से श्री अग्रसेन चौक, समता कॉलोनी, रायपुर में एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना आयोजित किया जाएगा। इस धरने को विभिन्न समाजों का समर्थन प्राप्त है और प्रदेशभर से लोग इसमें शामिल होंगे।
विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि शामिल हुए
बैठक में अग्रवाल समाज के संरक्षक सियाराम अग्रवाल, डॉ. उदयभान सिंह चौहान, महेश दरयानी, अजय काले, अमर पारवानी, स्वामी राजेश्वरानंद, गौतमचंद जैन, अमर अग्रवाल, राजकुमार राठी, चेतन तारवानी, सुभाष अग्रवाल, संजय चौधरी, मुरली अग्रवाल, बबीता अग्रवाल, भारती अग्रवाल समेत विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

समाज में कुछ बेहतर और उससे ज्यादा नवाचार की खबरे। व्यवसाय खबर डॉट कॉम का लक्ष्य नकारात्मक के बजाय सकारात्मक खबरों से समाज के हर वर्ग जागरूक किया जाय । पुरी कोशिश की सही और निष्पक्ष-मंथन के बाद खबरे वेबसाइट पर प्रकाशित हो।। पत्रकारिता से गहरा लगाव, सोच यही…

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts