केवल कृष्णा पब्लिक स्कूल के लिए ही नहीं बल्कि समाज के लिए भी एक अपूरणीय क्षति
रायपुर, भिलाई, 6 नवंबर 2025। कृष्णा पब्लिक स्कूल, नेहरू नगर भिलाई की प्राचार्य सविता त्रिपाठी और डायरेक्टर मदन मोहन त्रिपाठी के पुत्र आलोक त्रिपाठी का 6 नवंबर नवंबर तड़के लगभग 4:30 बजे चेन्नई के रेला अस्पताल में निधन हो गया।
आठ महीनों से बीमार चल रहे थे सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आलोक त्रिपाठी पिछले आठ महीनों से बीमार चल रहे थे और चेन्नई में उनका लगातार उपचार जारी था। डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद स्थिति गंभीर बनी हुई थी।

गर्मजोशी और स्नेह से भरी बातें हमेशा सबको याद रहेंगीउनकी मस्तमौला और जिंदादिल व्यक्तित्व ने हमेशा दिलों में एक विशेष स्थान बनाया। उनकी गर्मजोशी और स्नेह से भरी बातें हमेशा सबको याद रहेंगी। आलोक त्रिपाठी जी का निधन न केवल कृष्णा पब्लिक स्कूल के लिए बल्कि समाज के लिए भी एक अपूरणीय क्षति है। आलोक त्रिपाठी प्राचार्य श्रीमती सविता त्रिपाठी के पति आदरणीय मदन मोहन त्रिपाठी के पुत्र है।
परिवारजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे

भिलाई सहित शिक्षा जगत में इस दुखद समाचार से शोक की लहर है। कई शिक्षाविद्, सहकर्मी और विद्यार्थियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धांजलि व्यक्त की है।#ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और उनके परिवारजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे। विनम्र श्रद्धांजलि! vyavasaykhabar.com







