ताजा खबरFeaturedअपडेटजागरूक करने जैसे कार्यमुंबईसमाचार

पूज्य स्वामी हरिप्रपन्नाचार्य वेदांती जी महाराज के 25वें परमपद स्मृति दिवस पर भव्य धार्मिक आयोजन, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

https://www.facebook.com/share/v/1AiiUmVbm4

एडवोकेट मधुसूदन रामकृष्ण द्विवेदी (मधुसूदनाचार्य) महंत एवं मैनेजिंग ट्रस्टी श्री राम मंदिर वैष्णव आश्रम ट्रस्ट जोगेश्वरी पूर्व मुम्बई ने सभी का जताया अभार

प्रतापगढ़। ग्राम चाँदपुर (पोस्ट हरिहर गंज) में वैकुण्ठवासी श्री परमार्थ पीठाधिपति परम पूज्य स्वामी हरिप्रपन्नाचार्य वेदांती जी महाराज के 25वें परमपद स्मृति दिवस के पावन अवसर पर द्विवेदी परिवार द्वारा अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं वैदिक परंपरा के साथ भव्य धार्मिक आयोजन संपन्न किया गया।

परम पूज्य स्वामी हरिप्रपन्नाचार्य वेदांती जी महाराज

धर्मप्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थितकार्यक्रम का शुभारंभ 12 मार्च 2026 को प्रातः 7 बजे वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजन के साथ अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ से हुआ। इसी के साथ श्रीमद् भगवद्गीता, विष्णु सहस्रनाम एवं अन्य पवित्र स्तोत्रों का पारायण प्रारंभ किया गया। दो दिनों तक चले इस आध्यात्मिक अनुष्ठान में क्षेत्र के अनेक श्रद्धालु, भक्तजन एवं धर्मप्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर भक्ति भाव से सहभागी बने और वातावरण रामनाम एवं विष्णु भक्ति से गुंजायमान रहा।

भव्य महाप्रसाद भंडारे का आयोजन किया गया13 मार्च 2026 को दोपहर 12 बजे विधि-विधानपूर्वक पूर्णाहुति, हवन एवं महायज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने आहुति देकर लोककल्याण एवं आध्यात्मिक उन्नति की कामना की। यज्ञ के पश्चात सायं 5 बजे से भव्य महाप्रसाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

समस्त द्विवेदी परिवार दर्शनाभिलाषी के रूप में उपस्थित रहेइस अवसर पर गोविंद, श्रीनिवास, रंगनाथ, वैकुण्ठनाथ एवं समस्त द्विवेदी परिवार दर्शनाभिलाषी के रूप में उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में डॉ. वेंकटेश द्विवेदी, लक्ष्मण द्विवेदी, भरत द्विवेदी, मधुसूदन (सेठ) द्विवेदी, पुंडरीकाक्ष वेदांती तथा अंबरीश (ब्यास) द्विवेदी का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम के निवेदक गोपाल कृष्ण शास्त्री (द्विवेदी) ने बताया कि ग्राम चाँदपुर, प्राइमरी स्कूल के सामने आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने आयोजन को भव्य एवं सफल बनाया। उन्होंने सभी आगंतुक भक्तों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

समाज में कुछ बेहतर और उससे ज्यादा नवाचार की खबरे। व्यवसाय खबर डॉट कॉम का लक्ष्य नकारात्मक के बजाय सकारात्मक खबरों से समाज के हर वर्ग जागरूक किया जाय । पुरी कोशिश की सही और निष्पक्ष-मंथन के बाद खबरे वेबसाइट पर प्रकाशित हो।। पत्रकारिता से गहरा लगाव, सोच यही…

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *