रायपुर, 26 जून 2026। भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) की एमएसएमई एवं स्टार्टअप समिति द्वारा रायपुर शाखा (सीआईआरसी) और छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ के संयुक्त तत्वावधान में “आईसीएआई एमएसएमई महोत्सव” के अंतर्गत अर्धदिवसीय सेमिनार का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़, रायपुर में हुआ, जिसमें उद्योगपति, स्टार्टअप उद्यमी, एमएसएमई प्रतिनिधि और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स बड़ी संख्या में शामिल हुए। मुख्य अतिथि के रूप में श्री शिव कुमार राठौर, अतिरिक्त संचालक, उद्योग संचालनालय, रायपुर उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री एल.के. परगनिहा, संयुक्त संचालक, एमएसएमई-डीएफओ ने सहभागिता की।
सेमिनार में विशेषज्ञों ने एमएसएमई और स्टार्टअप्स के लिए सरकारी योजनाओं, औद्योगिक नीति और प्रोत्साहन सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। सीए अरिहंत कुमार बोथरा ने औद्योगिक नीति पर प्रकाश डाला, वहीं सुश्री मौसमी राहा ने स्टार्टअप नीति और सरकारी सहयोग की जानकारी साझा की।
कार्यक्रम को प्रतिभागियों ने उपयोगी बताया और इसे उद्यमिता विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना।







