ताजा खबरFeaturedअपडेटजागरूक करने जैसे कार्यसमाचारसमाज

मां की स्मृति में समाज को दिया एक करोड़ का उपहार: निवेदिता तोषपाल

सेवानिवृत्त तोषपाल उपाध्याय ने मेधावी छात्रों के लिए खोला शिक्षा का नया द्वार,विप्र सांस्कृतिक भवन प्रबंध समिति को प्रदान की

दिवंगत पत्नी स्वर्गीय सुधा उपाध्याय की स्मृति को समाज सेवा से जोड़ने का निर्णय लिया

रायपुर। समाज को लौटाने की भावना जब संकल्प बन जाए, तो वह केवल दान नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की नींव बन जाती है। रायपुर में सोमवार को ऐसा ही एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक क्षण देखने को मिला, जब बैंक सेवा से सेवानिवृत्त तोषपाल उपाध्याय और उनकी पुत्री कुमारी निवेदिता उपाध्याय ने विप्र सांस्कृतिक भवन प्रबंध समिति को मेधावी एवं आर्थिक रूप से जरूरतमंद विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति के लिए एक करोड़ रुपये की राशि दान स्वरूप प्रदान की।

यह दान केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि शिक्षा, संस्कार और सामाजिक उत्तरदायित्व का ऐसा संदेश है, जो आने वाले वर्षों तक समाज के लिए प्रेरणा बना रहेगा।समिति के अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी को एक करोड़ रुपये का चेक सौंपते हुए तोषपाल उपाध्याय ने बताया कि वे हमेशा समाज से जुड़े रहे, लेकिन बैंक सेवा की व्यस्तताओं के कारण सक्रिय भूमिका नहीं निभा सके। सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने अपनी दिवंगत पत्नी स्वर्गीय सुधा उपाध्याय की स्मृति को समाज सेवा से जोड़ने का निर्णय लिया।

VyavasayKhabar.com से विशेष बातचीत में तोषपाल उपाध्याय ने कहा, “समाज को कुछ देने का मन किया, दे दिया। आज यह संकल्प पूरा करके मुझे असीम संतोष मिल रहा है।” उन्होंने बताया कि लंबे समय से उनके मन में समाज के लिए कुछ सार्थक करने की इच्छा थी। अब जब पारिवारिक और व्यावसायिक जिम्मेदारियां पूरी हो चुकी हैं, तो उन्होंने शिक्षा के माध्यम से समाज को कुछ लौटाने का निर्णय लिया। उनका मानना है कि प्रतिभाशाली लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों की मदद करना सबसे बड़ा सामाजिक निवेश है।

ब्राह्मण समाज के इतिहास में एक नई मिसालकार्यक्रम में उपस्थित पूर्व उच्च न्यायालय न्यायाधीश टी.पी. शर्मा ने इसे ब्राह्मण समाज के लिए गौरव का क्षण बताते हुए कहा कि आज तक समाज के किसी सदस्य ने शिक्षा के उद्देश्य से इतनी बड़ी राशि दान नहीं दी। उन्होंने कहा कि तोषपाल उपाध्याय का यह योगदान आने वाली पीढ़ियों को समाज सेवा के लिए प्रेरित करेगा।

नई पीढ़ी के निर्माण की दिशा में बड़ा कदमजिलाधीश अनुराग पांडेय ने कहा कि यदि समाज के सक्षम लोग इसी तरह नई पीढ़ी के निर्माण और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देते रहे, तो ब्राह्मण समाज का भविष्य और अधिक उज्ज्वल होगा। उन्होंने कहा कि तोषपाल उपाध्याय द्वारा प्रस्तुत यह उदाहरण आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होगा।

सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी शिवकुमार तिवारी ने कहा कि बैंक सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद इतनी बड़ी राशि समाज के लिए समर्पित करना बड़े दिल, सामाजिक संवेदनशीलता और दूरदृष्टि का परिचायक है।

ज्ञानेश शर्मा

समाज के विश्वास का प्रतीकछत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने कहा कि विप्र सांस्कृतिक भवन प्रबंध समिति के कार्यों पर समाज के विश्वास और श्रद्धा का ही परिणाम है कि तोषपाल उपाध्याय जैसे सदस्य ने एक करोड़ रुपये की राशि सामाजिक उद्देश्य के लिए समर्पित की है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दान का प्रत्येक रुपया उसी उद्देश्य पर खर्च किया जाएगा, जिसके लिए यह राशि दी गई है, ताकि अधिक से अधिक मेधावी और जरूरतमंद विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सके।

बड़ी संख्या में समाजजन रहे उपस्थित

इस अवसर पर पूर्व वनरक्षक प्रमुख राकेश चतुर्वेदी, कुसुम शर्मा, प्रीति शुक्ला, विभा तिवारी, रत्ना मिश्रा, सुषमा तिवारी, ममता शर्मा, डॉ. ध्रुव पांडेय, संजय दीवान, भूपेंद्र शर्मा सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

शिक्षा के माध्यम से समाज निर्माण का संदेश

आज जब समाज को शिक्षा और प्रतिभा को प्रोत्साहन देने वाले प्रयासों की सबसे अधिक आवश्यकता है, ऐसे समय में तोषपाल उपाध्याय का यह कदम केवल एक करोड़ रुपये का दान नहीं, बल्कि समाज के प्रति उत्तरदायित्व, सेवा और संवेदनशीलता का जीवंत उदाहरण है। यह पहल न केवल आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के सपनों को नई उड़ान देगी, बल्कि समाज में परोपकार और शिक्षा के प्रति नई सोच भी विकसित करेगी।

समाज में कुछ बेहतर और उससे ज्यादा नवाचार की खबरे। व्यवसाय खबर डॉट कॉम का लक्ष्य नकारात्मक के बजाय सकारात्मक खबरों से समाज के हर वर्ग जागरूक किया जाय । पुरी कोशिश की सही और निष्पक्ष-मंथन के बाद खबरे वेबसाइट पर प्रकाशित हो।। पत्रकारिता से गहरा लगाव, सोच यही…

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Load More Posts Loading...No More Posts.