ताजा खबरpoliticalअपडेटजागरूक करने जैसे कार्यराजनीतिसमाचार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील

0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंद दवा अवश्य पिलाने का किया आग्रह

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अवसर पर प्रदेशवासियों, विशेषकर माता-पिता एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंद दवा अवश्य पिलाएं। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वस्थ, सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

पोलियो की दो बूंद केवल एक दवा नहीं मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संदेश में कहा कि जब बात बच्चों के भविष्य की हो, तब हमारी छोटी-सी सावधानी भी बड़ा बदलाव ला सकती है। उन्होंने कहा कि पोलियो की दो बूंद केवल एक दवा नहीं, बल्कि बच्चों को आजीवन दिव्यांगता जैसी गंभीर बीमारी से बचाने का प्रभावी माध्यम है।

कोई भी बच्चा पोलियो की दो बूंद दवा से वंचित न रहेउन्होंने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक अभिभावक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे अपने आसपास भी यह सुनिश्चित करें कि कोई भी बच्चा पोलियो की दो बूंद दवा से वंचित न रहे।

अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने का आह्वान कियामुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि सामूहिक प्रयासों और जनसहभागिता से ही पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने का आह्वान किया।

समाज में कुछ बेहतर और उससे ज्यादा नवाचार की खबरे। व्यवसाय खबर डॉट कॉम का लक्ष्य नकारात्मक के बजाय सकारात्मक खबरों से समाज के हर वर्ग जागरूक किया जाय । पुरी कोशिश की सही और निष्पक्ष-मंथन के बाद खबरे वेबसाइट पर प्रकाशित हो।। पत्रकारिता से गहरा लगाव, सोच यही…

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Load More Posts Loading...No More Posts.