जागरूक करने जैसे कार्यताजा खबरदिल्लीयुवा कारोबारीव्यापारव्यापारी एसोसिएशनव्यापारी और ग्राहक की बातसमाचार

भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 में दूसरे दिन भी उमड़ा जनसैलाब

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत समेत कई सांसदों ने किया अवलोकन, अमर पारवानी ने बताया व्यापारिक शक्ति का बड़ा मंच

नई दिल्ली। भारत मंडपम में आयोजित भारतीय व्यापार महोत्सव (BVM) 2026 के दूसरे दिन भी देशभर से आए व्यापारियों, उद्यमियों, उद्योग प्रतिनिधियों, स्टार्टअप्स, उपभोक्ताओं और विदेशी प्रतिनिधियों की भारी भीड़ देखने को मिली। महोत्सव भारत की व्यापारिक शक्ति, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत की क्षमता को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण मंच बनकर सामने आया है।

CAIT के नेशनल वाइस चेयरमैन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य अमर पारवानी ने बताया कि केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने महोत्सव का अवलोकन किया और विभिन्न प्रदर्शनी स्टॉलों का दौरा कर व्यापारियों एवं उद्यमियों से संवाद किया। उन्होंने भारतीय उत्पादों, तकनीक और नवाचार की सराहना की।

श्री पारवानी ने कहा कि भारतीय व्यापार महोत्सव केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि देश की उद्यमशीलता, नवाचार और आत्मनिर्भरता का उत्सव है। यहां प्रदर्शित उत्पाद भारत की बढ़ती क्षमता को दर्शाते हैं और ‘वोकल फॉर लोकल’ से ‘लोकल टू ग्लोबल’ की दिशा में देश की यात्रा को मजबूती देते हैं।

महोत्सव में दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, योगेंद्र चंदोलिया एवं कमलजीत सहरावत सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों के उत्पादों और नवाचारों की जानकारी ली।

CAIT के राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद प्रवीण खंडेलवाल एवं अमर पारवानी ने बताया कि महोत्सव को व्यापारिक समुदाय और आम जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है। भारत मंडपम में विभिन्न थीम आधारित मंडपों और व्यापारिक मंचों के माध्यम से देश की विनिर्माण क्षमता, आर्थिक प्रगति और वैश्विक प्रतिस्पर्धा को प्रदर्शित किया जा रहा है।

CAIT के प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन ने कहा कि 12 से 15 अगस्त तक आयोजित यह महोत्सव “मेड इन इंडिया, मेड फॉर इंडिया, मेड फॉर द वर्ल्ड” की भावना को साकार कर रहा है। उन्होंने व्यापारियों, उद्योगपतियों, स्टार्टअप्स और युवाओं से महोत्सव में पहुंचकर भारतीय व्यापार एवं नवाचार की ताकत को देखने की अपील की।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *