ताजा खबरअपडेटउद्योगपतियों की कहानीजागरूक करने जैसे कार्यनवाचारप्रादेशिक-जिलायुवा कारोबारीराजनीतिव्यापारव्यापारी एसोसिएशनव्यापारी और ग्राहक की बात

ग्रीन स्टील की दिशा में उद्योग जगत का मंथन, महेंद्र स्पंज एंड पावर की रही प्रभावी भागीदारी

सीआईआई ग्रीन स्टील एंड माइनिंग समिट में महेंद्र स्पंज एंड पावर ने प्रदर्शित किए अपने प्रमुख स्टील उत्पाद और तकनीकी क्षमताएं

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित किया

रायपुर। ग्रीन स्टील को बढ़ावा देने और स्टील निर्माण को अधिक टिकाऊ एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाने की दिशा में Green Steel & Mining Summit–2026 का आयोजन मेफेयर लेक रिजॉर्ट, नया रायपुर में किया गया।आयोजित सीआईआई ग्रीन स्टील एंड माइनिंग समिट में उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, नीति-निर्माताओं और विशेषज्ञों ने सतत औद्योगिक विकास की संभावनाओं पर मंथन किया।

समिट में महेंद्र स्पंज एंड पावर लिमिटेड की प्रभावी भागीदारी रही। कंपनी ने अपने प्रमुख स्टील उत्पादों, तकनीकी क्षमताओं और गुणवत्ता-केंद्रित उत्पादन प्रक्रिया को प्रदर्शित किया। समिट में जिंदल स्टील लिमिटेड ने प्राइम स्पॉन्सर के रूप में महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई। कंपनी की ओर से ग्रीन स्टील और सतत औद्योगिक विकास से जुड़े प्रयासों तथा तकनीकी पहलुओं को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया।

समिट को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा, हमारी नीति स्पष्ट है, प्रक्रियाएं पारदर्शी हैं और अनुमतियां तय समय-सीमा में मिल रही हैं। यहां रेड टेप के लिए कोई जगह नहीं है। हम साथ मिलकर काम करेंगे और साथ मिलकर सफलता की नई कहानी लिखेंगे।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रीन स्टील और डाउनस्ट्रीम मैन्युफैक्चरिंग के माध्यम से छत्तीसगढ़ अपनी खनिज संपदा को प्रदेश के भीतर ही अधिक मूल्य, अधिक निवेश और अधिक रोजगार में बदलने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

महेंद्र स्पंज एंड पावर लिमिटेड एमडी श्री दीपेश अग्रवाल

महेंद्र स्पंज एंड पावर लिमिटेड के एमडी श्री दीपेश अग्रवाल ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई और स्टील उद्योग में बदलती तकनीक, गुणवत्ता एवं ग्रीन स्टील की बढ़ती आवश्यकता को लेकर उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श किया।

करीब 37 वर्ष पहले वर्ष 1989 में शुरू हुआ महेंद्र स्पंज एंड पावर लिमिटेड का सफर आज गुणवत्ता, मजबूती और विश्वसनीयता के साथ आगे बढ़ रहा है। रायपुर, छत्तीसगढ़ में स्थापित कंपनी ने इन वर्षों में स्टील निर्माण के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। कंपनी का फोकस उच्च गुणवत्ता वाले स्ट्रक्चरल स्टील उत्पादों के निर्माण के साथ आधुनिक तकनीक और बेहतर गुणवत्ता मानकों को अपनाने पर है।

सीनियर जीएम श्री अकलेश पाठक

आधुनिक तकनीक से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कींमहेंद्र स्पंज एंड पावर लिमिटेड की ओर से प्रदर्शनी में कंपनी के प्रमुख स्टील उत्पादों एवं तकनीकी क्षमताओं की जानकारी साझा की गई। इस दौरान कंपनी के SMS एवं CCM के सीनियर जीएम श्री अकलेश पाठक ने ने व्यवसाय खबर(vyavasaykhabar.com) से विस्तृत चर्चा करते हुए कंपनी की उत्पादन क्षमता, उत्पादों की गुणवत्ता और आधुनिक तकनीक से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।

इंजीनियरिंग कार्यों में उनकी भूमिका पर विस्तार से जानकारी दीSMS एवं CCM के सीनियर जीएम श्री अकलेश पाठक ने बताया कि कंपनी गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आधुनिक तकनीक के माध्यम से स्टील उत्पादों का निर्माण कर रही है। चर्चा के दौरान MS Round, MS Square, MS Flat, MS H-Beam, MS I-Beam और MS Channel जैसे प्रमुख उत्पादों की विशेषताओं, उपयोगिता एवं विभिन्न निर्माण तथा इंजीनियरिंग कार्यों में उनकी भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी गई।

आधुनिक तकनीक और गुणवत्ता नियंत्रण को प्राथमिकता महेंद्र स्पंज एंड पावर की ओर से बताया गया कि उच्च गुणवत्ता वाले स्टील उत्पादों के निर्माण में आधुनिक तकनीक और गुणवत्ता नियंत्रण को प्राथमिकता दी जाती है। कंपनी की इंटीग्रेटेड स्टील मैन्युफैक्चरिंग व्यवस्था में DRI यूनिट, power plant कंटीन्यूअस बिलेट कास्टिंग मिल, आधुनिक हाई-स्पीड रोलिंग मिल तथा गुणवत्ता आश्वासन एवं परीक्षण सुविधाएं शामिल हैं।

ग्राहकों की जरूरतों को समझते हुए उत्पादों की गुणवत्ताव्यवसाय खबर (vyavasaykhabar.com) से चर्चा के दौरान कंपनी की ओर से यह भी बताया गया कि ग्राहकों की जरूरतों को समझते हुए उत्पादों की गुणवत्ता, विश्वसनीयता और समयबद्ध आपूर्ति को प्राथमिकता देना कंपनी की कार्यप्रणाली का महत्वपूर्ण हिस्सा है। कंपनी प्रतिनिधियों ने गुणवत्ता परीक्षण, आधुनिक उत्पादन तकनीक, ऊर्जा दक्षता और सतत उत्पादन जैसे विषयों को भी प्रमुखता से रखा। उन्होंने कहा कि बदलती औद्योगिक जरूरतों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद उपलब्ध कराने के साथ तकनीकी दक्षता और पर्यावरणीय जिम्मेदारी पर भी कंपनी लगातार ध्यान दे रही है।

स्टील एसोसिएशन से जुड़े प्रतिनिधियों की गरिमामय उपस्थिति कार्यक्रम में महेंद्र स्पंज एंड पावर लिमिटेड के एमडी श्री दीपेश अग्रवाल, अग्रवाल चैनल मिल्स प्राइवेट लिमिटेड के एमडी श्री प्रदीप गोयल, अग्रवाल चैनल एवं लक्ष्मी कृपा के एमडी श्री बांके अग्रवाल सहित स्टील एसोसिएशन से जुड़े प्रतिनिधियों की गरिमामय उपस्थिति रही।

समाज में कुछ बेहतर और उससे ज्यादा नवाचार की खबरे। व्यवसाय खबर डॉट कॉम का लक्ष्य नकारात्मक के बजाय सकारात्मक खबरों से समाज के हर वर्ग जागरूक किया जाय । पुरी कोशिश की सही और निष्पक्ष-मंथन के बाद खबरे वेबसाइट पर प्रकाशित हो।। पत्रकारिता से गहरा लगाव, सोच यही…

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Load More Posts Loading...No More Posts.