ताजा खबरअपडेटजागरूक करने जैसे कार्यव्यापारव्यापारी एसोसिएशनसमाचार

छत्तीसगढ़ में व्यापार और उद्योग की व्यापक संभावनाएं, आपसी सहयोग से बढ़ेगा कारोबार : राज्यपाल डेका

पूर्वोत्तर और दिल्ली-एनसीआर के साथ व्यापारिक संबंध मजबूत करने पर जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में व्यापक संभावनाएं हैं। आपसी समन्वय और सहयोग के जरिए राज्य के कारोबार को नए बाजारों तक पहुंचाया जा सकता है। यह बात राज्यपाल रमेन डेका ने सोमवार को पूर्वोत्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड कम्युनिटी, दिल्ली-एनसीआर तथा छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान कही।

समन्वयक श्री सुशील अग्रवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की। इस दौरान छत्तीसगढ़, पूर्वोत्तर राज्यों और दिल्ली-एनसीआर के बीच व्यापार एवं औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

राज्यपाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध राज्य है। यहां वनोपज, कृषि एवं फार्मिंग, स्टील और चाय सहित विभिन्न क्षेत्रों में उद्योग और व्यापार की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार व्यापार एवं उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए आवश्यक सुविधाएं और हरसंभव सहयोग उपलब्ध करा रही है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के व्यापारियों और उद्योगपतियों के लिए पूर्वोत्तर राज्यों तथा दिल्ली-एनसीआर में भी कारोबार विस्तार के अवसर मौजूद हैं। दोनों क्षेत्रों के चैंबर ऑफ कॉमर्स आपसी समन्वय बढ़ाकर व्यापारियों और उद्योगपतियों को मार्गदर्शन एवं सहयोग उपलब्ध करा सकते हैं।

प्रतिनिधिमंडल ने व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने और नए व्यावसायिक अवसर विकसित करने को लेकर अपने सुझाव साझा किए। इस अवसर पर अजय खेमानी, राजेश सोनी, सारंग अग्रवाल, सतीश थोरानी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

समाज में कुछ बेहतर और उससे ज्यादा नवाचार की खबरे। व्यवसाय खबर डॉट कॉम का लक्ष्य नकारात्मक के बजाय सकारात्मक खबरों से समाज के हर वर्ग जागरूक किया जाय । पुरी कोशिश की सही और निष्पक्ष-मंथन के बाद खबरे वेबसाइट पर प्रकाशित हो।। पत्रकारिता से गहरा लगाव, सोच यही…

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Load More Posts Loading...No More Posts.