अपडेटएजुकेशनताजा खबरसमाचार

मैट्स विश्वविद्यालय में MyBharat के ‘नशा मुक्त युवा’ अभियान का आयोजन, विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया

रायपुर, 2 अगस्त 2026। मैट्स विश्वविद्यालय में MyBharat के “नशा मुक्त युवा” जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ, अनुशासित एवं जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, प्राध्यापकों एवं विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की वंदना से हुआ। समारोह में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति गजराज पगारिया, कुलपति प्रीयेश पगारिया, महानिदेशक प्रीयेश पगारिया तथा कुलसचिव गोकुलानंद पांडा की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए चरित्र निर्माण, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला तथा सकारात्मक मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण MyBharat “नशा मुक्त युवा” अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रेरक संबोधन रहा। उन्होंने युवाओं से नशे, शराब एवं अन्य हानिकारक पदार्थों से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया और नशामुक्त समाज के निर्माण में उनकी सक्रिय भूमिका पर जोर दिया गया। आयोजन का संचालन वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. उमेश गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया। विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *