चेयरमैन तिलोकचंद बरड़िया ने कहा कि यह उपलब्धि टीम की मेहनत और ग्राहकों के साथ मजबूत रिश्तों का परिणाम है
रायपुर। आभूषण कारोबार के क्षेत्र में रायपुर की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करते हुए अनुपचंद तिलोकचंद ज्वेल्स प्राइवेट लिमिटेड ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। India Bullion and Jewellers Association (IBJA) द्वारा आयोजित India International Jewellery Awards (IIJA) में संस्थान को मध्य भारत में Most Emerging Jewellery Retailer in Tier 2-3 श्रेणी में शीर्ष सम्मान से नवाजा गया।

यह उपलब्धि ब्रांड की मजबूत रिटेल उपस्थिति, ग्राहकों के भरोसे और पारंपरिक विरासत के साथ आधुनिक आभूषण डिजाइनों के सफल संयोजन को दर्शाती है। दशकों से ग्राहकों के विश्वास के साथ आगे बढ़ रहा यह ब्रांड मध्य भारत के ज्वेलरी बाजार में अपनी विशिष्ट पहचान बना रहा है।

सम्मान पर चेयरमैन तिलोकचंद बरड़िया ने इसे ग्राहकों के स्नेह और विश्वास का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि टीम की मेहनत और ग्राहकों के साथ मजबूत रिश्तों का परिणाम है।
https://vyavasaykhabar.com की ओर से अनुपचंद तिलोकचंद ज्वेल्स की पूरी टीम को इस राष्ट्रीय उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।की ओर से अनुपचंद तिलोकचंद ज्वेल्स की पूरी टीम को इस राष्ट्रीय उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।








