politicalअपडेटजागरूक करने जैसे कार्यताजा खबरनवाचारप्रादेशिक-जिलाराजनीतिसमाचार

जनदर्शन बना जरूरतमंदों का सहारा, मुख्यमंत्री साय ने मौके पर दिए मदद के निर्देश

83 वर्षीय परसराम को 30 साल बाद मिला साफ सुनने का सहारा, तीन मासूमों के बेहतर भविष्य और फरहीन की पढ़ाई के लिए भी मदद की पहल

रायपुर। किसी बुजुर्ग को वर्षों बाद साफ सुनने की खुशी, किसी मां को अपने बच्चे के इलाज की उम्मीद और किसी बेटी को विपरीत परिस्थितियों में पढ़ाई जारी रखने का भरोसा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जनदर्शन में ऐसे ही कई परिवारों को राहत मिली। मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याएं आत्मीयता से सुनीं और जरूरत के अनुसार मौके पर ही सहायता की पहल करते हुए अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

30 साल बाद सुन सके परसरामकोरबा जिले के 83 वर्षीय परसराम राठौर तीन दशक से कम सुनने की समस्या से परेशान थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें श्रवण यंत्र प्रदान किया। आंखों से कम दिखाई देने की जानकारी मिलने पर चश्मे की व्यवस्था के निर्देश भी दिए। भाटापारा के बलवंत सिंह यादव को भी श्रवण यंत्र दिया गया।

पार्थ और छयांश के इलाज की जिम्मेदारी राजनांदगांव की पूर्णिमा साहू अपने तीन वर्षीय बेटे पार्थ के इलाज के लिए पहुंचीं। प्रीमैच्योर जन्म और मोतियाबिंद की समस्या से जूझ रहे पार्थ के आंखों के उपचार में लाखों रुपये खर्च होने की बात चिकित्सकों ने बताई थी। वहीं रायपुर के अमित कोटांगले ने छह वर्षीय बेटे छयांश के पैरों के ऑपरेशन के लिए सहायता मांगी। मुख्यमंत्री ने दोनों बच्चों के बेहतर उपचार की व्यवस्था के निर्देश दिए।

फरहीन की पढ़ाई नहीं रुकेगीजशपुर की फरहीन ने बताया कि कैंसर से पीड़ित पिता के लंबे इलाज में परिवार की जमा पूंजी समाप्त हो गई। वर्ष 2025 में पिता के निधन के बाद परिवार आर्थिक संकट से गुजर रहा है। मुख्यमंत्री ने फरहीन को पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनदर्शन में मिलने वाले आवेदनों पर संवेदनशीलता और तत्परता से कार्रवाई हो। जरूरतमंदों को सरकारी सहायता के लिए अनावश्यक भटकना न पड़े और उनकी समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *