अपडेटएजुकेशनजागरूक करने जैसे कार्यताजा खबरब्लॉगसमाचार

संविधान के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में दें योगदान : कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह

संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट में प्रस्तावना का सामूहिक वाचन, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया संकल्प

रायपुर। संविधान दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित टाउनहॉल में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ सहित अधिकारियों-कर्मचारियों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया। इस दौरान सभी ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने तथा अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने का संकल्प लिया।

कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि आम नागरिकों और बच्चों को भारतीय संविधान का अध्ययन करना चाहिए, ताकि वे मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों और लोकतांत्रिक मूल्यों को बेहतर ढंग से समझ सकें। संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के आदर्श सशक्त एवं समरस राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देते हैं।

उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों से राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ ईमानदारी और समर्पण से जनसेवा करने का आह्वान किया। इस दौरान कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संविधान से संबंधित प्रश्न भी पूछे।

सीईओ कुमार बिश्वरंजन ने कहा कि संविधान भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार स्तंभ है। उल्लेखनीय है कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था। इसी उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष संविधान दिवस मनाया जाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *