ताजा खबरजागरूक करने जैसे कार्यसमाचारसमाज

युवा अग्रवाल सम्मेलन की 121 सदस्यीय रायपुर जिला कार्यकारिणी घोषित, सौरभ सावड़िया बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष

रायपुर। अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन की रायपुर जिला युवा इकाई की वर्ष 2026–2031 के लिए 121 सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित की गई है। जिला अध्यक्ष उदित अग्रवाल ने जिला महामंत्री रजत अग्रवाल के सहयोग से नई टीम की घोषणा की। कार्यकारिणी का गठन छत्तीसगढ़ प्रांतीय प्रभारी ईश्वर अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा राष्ट्रीय उप महामंत्री प्रमोद जैन, प्रदेश महामंत्री कर्तव्य अग्रवाल और प्रदेश अध्यक्ष अमर सुलतानिया की सहमति से किया गया।

नई कार्यकारिणी में सौरभ सावड़िया को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अमन चौधरी को कोषाध्यक्ष और अमर अग्रवाल को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं शुभम चौधरी, चाहत अग्रवाल, कीर्ति सांघी, गोपाल अग्रवाल, आशीष अग्रवाल और सीए अभिषेक टेकरीवाल सहित अन्य सदस्यों को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है।

संगठन मंत्री अमर अग्रवाल

संगठन की नई टीम समाजहित, सामाजिक एकता और युवाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने के लिए कार्य करेगी। जरूरतमंदों की सहायता, सामाजिक गतिविधियों के विस्तार तथा अग्रवाल समाज की संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण पर विशेष जोर दिया जाएगा।

जिला अध्यक्ष उदित अग्रवाल ने कहा कि नई कार्यकारिणी एकजुटता और समर्पण के साथ समाजसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाएगी। जिला महामंत्री रजत अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों से समन्वय के साथ संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

कार्यकारिणी में प्रमुख संरक्षक, संरक्षक, सलाहकार, उपाध्यक्ष, उप-महामंत्री, सह संगठन मंत्री, प्रचार-प्रसार मंत्री, मंत्री, सह-कोषाध्यक्ष और सदस्य सहित विभिन्न पदों पर कुल 121 लोगों को शामिल किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *