ताजा खबरpoliticalजागरूक करने जैसे कार्यप्रादेशिक-जिलासमाचार

बलौदाबाजार विधानसभा में 6.60 करोड़ के 67 निर्माण कार्य स्वीकृत, ग्रामीण विकास को मिलेगी गति

18 विद्यालयों में बनेंगे 36 अतिरिक्त कक्ष, 17 आंगनबाड़ी भवन और 17 राशन दुकानों के लिए भी मंजूरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ग्रामीण क्षेत्रों की बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा की विशेष पहल पर बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र में 6 करोड़ 60 लाख 38 हजार रुपये की अनुमानित लागत के 67 निर्माण कार्यों को स्वीकृति दी गई है। इन कार्यों से शिक्षा, पोषण, खाद्यान्न वितरण, पंचायत प्रशासन और सार्वजनिक सुविधाओं को मजबूती मिलेगी।

स्वीकृत कार्यों में 18 शासकीय विद्यालयों में 1 करोड़ 26 लाख रुपये की लागत से 36 अतिरिक्त कक्षों का निर्माण प्रस्तावित है। प्रत्येक विद्यालय में सात लाख रुपये की लागत से दो कक्ष बनाए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण मिल सकेगा।

इसी तरह 2 करोड़ 4 लाख रुपये की लागत से 17 नवीन आंगनबाड़ी भवन बनाए जाएंगे। इनसे बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा, पोषण आहार वितरण और मातृ-शिशु कल्याण संबंधी गतिविधियों को सुविधा मिलेगी।

ग्रामीणों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 2 करोड़ 12 लाख 50 हजार रुपये की लागत से 17 पीडीएस भवनों के निर्माण की योजना है। वहीं, 13 मुक्तिधामों में 77 लाख 98 हजार रुपये की लागत से शेड एवं प्रतीक्षालय बनाए जाएंगे।

इसके अलावा छतौद और ताराशिव में 39 लाख 90 हजार रुपये की लागत से दो नवीन पंचायत भवनों का निर्माण किया जाएगा। इससे ग्रामसभा, पंचायत बैठकों और शासकीय योजनाओं के संचालन में सुविधा होगी।

समाज में कुछ बेहतर और उससे ज्यादा नवाचार की खबरे। व्यवसाय खबर डॉट कॉम का लक्ष्य नकारात्मक के बजाय सकारात्मक खबरों से समाज के हर वर्ग जागरूक किया जाय । पुरी कोशिश की सही और निष्पक्ष-मंथन के बाद खबरे वेबसाइट पर प्रकाशित हो।। पत्रकारिता से गहरा लगाव, सोच यही…

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Load More Posts Loading...No More Posts.